‘मेरी किताब आने पर तमाशा होगा…’, सोनिया बोलीं- अब पहली बार बात रखने की बारी मेरी

Sonia Gandhi book: कांग्रेस नेता सोन‍िया गांधी की किताब जल्‍द ही आने वाली है. इस किताब के आने से पहले उन्‍होंने कहा कि जब यह किताब आएगी तो तमाशा होना तय है. लेकिन, उन्‍हें खुशी है कि वह अपनी बात रख पा रही हैं.
sonia gandhi

सोन‍िया गांधी

Sonia Gandhi book: कांग्रेस की सीनियर लीडर सोन‍िया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग – ए जर्नी ऑफ लव’ आने वाली है. हालांकि इसके आने से पहले ही यह किताब हर जगह चर्चा में है. सोनिया ने इसी किताब की वजह से सोशल मीडिया अकाउंट की शुरुआत भी की है. जिन पर वह किताब से जुड़े रोचक किस्‍से लगातार शेयर कर रही हैं.  इन सब के बीच मंगलवार को सोनिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है. जिसमें उन्‍होंने लिखा कि जब यह किताब आएगी, तो हंगामा होना तय है.

सोन‍िया गांधी ने आगे लिखा कि आखिर, इतने दशकों तक दूसरे लोग मेरी “कहानी” सुनाते रहे हैं, अब मेरी बारी है. उन्‍होंने कहा कि वो कभी नहीं चाहती थीं कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बने. अपने वीडियो पोस्ट में सोनिया गांधी ने अगले महीने 10 नवंबर को लॉन्च होने वाली अपनी किताब ‘बिलॉन्गिंग’ के बारे में बताया है. वीडियो में वह किताब के पन्ने पलटते हुए अपनी कहानी खुद बताने की बात कहती हैं.

सोनिया गांधी ने अपने नए वीडियो में क्‍या कहा?

सोनिया गांधी ने जो सोशल मीडिया पर वीड‍ियो शेयर किया है. उसमें बताया कि जब यह किताब आएगी, तो कुछ तमाशा तो होगा . आखिरकार, दूसरों ने दशकों तक मेरी कहानी सुनाई है, अब मेरी बारी है.’

वहीं, वीडियो में एक सवाल भी नजर आया, जिसमें पूछा गया, ‘जीवन भर दूसरों की तरफ से आपके लिखे जाने के बाद, अपनी कहानी खुद लिखने का कैसा अनुभव रहा? इस पर सोनिया गांधी ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि मुझे पूरी कहानी बतानी चाहिए या नहीं, लेकिन मुझे लगा कि मेरे बारे में बहुत कुछ लिखा गया है और उसमें से काफी कुछ सही भी नहीं था.’ यही वजह है कि उन बातों का सही जवाब देने का मैंने सोचा था.

शायद किताब आने के बाद कुछ लोग बदल जाए- सोन‍िया

सोनिया गांधी ने कहा कि इस पुस्तक में मेरे विचार नहीं हैं बल्कि मेरी कहानी है. संभव है कि इसे जानने के बाद कुछ लोगों के विचार बदल जाएं और शायद कुछ लोग मेरे और खिलाफ हो जाएं. सोन‍िया गांधी ने अपनी पहली किताब में अपने बचपन से लेकर अब तक के उतार चढ़ाव और पूर्व पीएम राजीव गांधी से मुलाकात और उनके पीएम बनने पर ऐतराज को लेकर बात रखी है.

ये भी पढ़ें:पाकिस्तान से किस बात का मिला भगवंत मान को न्योता? CM बोले – पाकिस्तान से सुधरने चाह‍िए र‍िश्‍ते

ज़रूर पढ़ें