MP Weather Today: एमपी में आज भी छाए रहेंगे बादल, रीवा और सागर समेत कई जिलों में बारिश अलर्ट, जानें ताजा IMD अपडेट

भोपाल समेत मध्य प्रदेश के कई शहरों में मॉनसून सक्रिय बना हुआ है. मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. आइए जानते है आज कैसा रहेगा मौमस?
Weather Forecast

मध्य प्रदेश का मौसम, फाइल फोटो

Madhya-Pradesh Barish Ka Alert: भोपाल समेत मध्य प्रदेश के कई शहरों में मॉनसून सक्रिय बना हुआ है. बीते रोज से राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है. आज भी प्रदेश के कई जिलो में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं कई जिलों में हल्की बौछारें भी पढ़ सकती है. मध्य प्रदेश के विंध्य और बुंदेलखंड वाले इलाके में बीते एक हफ्ते से बारिश का दौर जारी है. आइए जानते है कि आज कैसा रहेगा मौसम?

सभी जिलों में यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है कहीं पर तेज बारिश की चेतावनी है तो कहीं पर बिजली गिरने और तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. आईएमडी ने लोगों से अनावश्यक यात्रा करने से बचने और सावदानी बरतने की अपील की है. आईएमडी के मुताबकि प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मध्यम बारिश की संभवना हैं.

इन जिलों में तेज बारिश का संभावना

वहीं सीधी, कटनी, अनूपपुर, बालाघाट, सिवनी, छतरपुर और टीकमगढ़ में भारी बारिश होने की संभावना बन रही है. वज्रपात और तेज रफ्तार से चलने वाली हवाएं भी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है. नदी-नाले उफान पर है इसलिए कई इलाकों में जलभराव की समस्या भी हो सकती है. नदी में बहाव तेज होने के दौरान वाहन चलाते समय ध्यान रखे और पुलों को पार करते समय सावधान रहने की अपील की है.

नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय

हडोल, रीवा, सीधी, सिंगरौली, मंडला, डिंडोरी, उज्जैन और ग्वालियर जैसे इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. अगले दो-तीन दिनों में भारी बारिश की संभावना कम है. मौसम विभाग ने बताया कि 29 अगस्त से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो रहा है, जिससे आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें:‘पहले घर आई थी साइबर सेल, अब सम्मान दे रही…’, CM फडणवीस के सामने क्‍या बोले समय रैना

ज़रूर पढ़ें