Dhoni Pant Viral Video: ‘दादा हुक्का पीकर आता हूं’, ऋषभ पंत से बोले एम एस धोनी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में माही हुक्का पीकर आने की बात करते हुए नजर आ रहे हैं. आइए जानते है क्या पूरा मामला.
MS Dhoni, Rishabh Pant Video

धोनी और ऋषभ पंत का पार्टी करते हुए वीडियो वायरल

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो ने दर्शकों ध्यान आकर्षित किया है. इस वीडियो को दोनों ही क्रिकेटर कुछ दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं. महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत के साथ करीब 6-7 लोग और भी वहां मौजूद हैं. वीडियो में कथित तौर पर महेंद्र सिंह धोनी ‘हुक्का पीकर आने’ की बात करते हुए नजर आ रहे हैं.

टॉकिंग प्वाइंट बनी हुक्का वाली क्लिप

जब से ये वीडियो सोशल मीडिया पर आया है माही का हु्क्का पीकर आने वाला क्लिप लोगों के बीच टॉकिंग प्वाइंट बना हुआ है. वीडियो पर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. हालांकि अभी इस बात की पष्टि नहीं हो पा रही है कि ये वीडियो कब है और न ही ये पता चला है कि ये वीडियो किसी होटल के रूम का या फिर किसी के घर का है.

वायरल हो रहे वीडियो में पंत और धोनी के साथ सभी दोस्त ग्रुप फोटो खिचवाते हुए नजर आते हैं. इसके बाद माही पंत की उंगली में अंगूठी पहनाते हुए नजर आ रहे हैं. अब धोनी पंत के बगल में सोफे पर बैठे एक व्यक्ति के पैर छूते हैं और कहते है कि दादा हु्क्का पीकर आता हूं. इस दौरान टेबल पर कुछ ड्रिंक्स भी रखी हुई नजर आती हैं.

पहले भी सामने आई थी हुक्का वाली बात

हालांकि गौर करने वाली बात ये है कि ऐसा पहली बार नहीं है जब एम एस धोनी ने हुक्का पीने के शौक का जिक्र किया हो. माही के साथ सीएसके में खेल चुके जॉर्ज बेली ने बताया था कि धोनी अपने कमरे में हुक्का सेशन रखते थे. जब से ये वीडियो वायरल हुआ है तभी से धोनी के पुराने फोटों भी सोशल मीडिया पर दिखना शुरू हो गए हैं जिनमें उनके पास हुक्का रखा हुआ नजर आता है.

धोनी के सपोर्ट में उतरे फैंस

अब कुछ लोग हुक्का पीने की बात सुनकर धोनी को ट्रोल कर रहे हैं तो कुछ लोग क्रिकेटर के सपोर्ट में उतर आए हैं. धोनी को सपोर्ट करने वाले उनके फैंस का कहना है कि उन्होंने देश को कई ट्रॉफी और टूर्नामेंट जिताए हैं और वो इंटरनेशनल क्रिकेट से इस्तीफा भी ले चुके हैं. वह अब अपनी निजी जिंदगी में कुछ भी करें, इससे किसी को कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए.

ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड दौरे से पहले BCCI का बड़ा फैसला, कीवी टीम के खिलाफ 3 मैच खेलेगी इंडिया ए, शेड्यूल जारी

ज़रूर पढ़ें