छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें रहेगी रद्द, बदले मार्ग से चलेगी ये ट्रेन

बिलासपुर. बिलासपुर. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के बागडिही स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग और बागडिही-झारसुगुड़ा के बीच चौथी रेल लाइन के कमीशनिंग का कार्य किया जाएगा. इसके लिए 1 और 2 नवंबर को प्री-नॉन इंटरलॉकिंग तथा 3 नवंबर 2026 को नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा. इसके चलते यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित रेल परिचालन को […]
CG Special Train

फाइल फोटो

बिलासपुर. बिलासपुर. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के बागडिही स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग और बागडिही-झारसुगुड़ा के बीच चौथी रेल लाइन के कमीशनिंग का कार्य किया जाएगा. इसके लिए 1 और 2 नवंबर को प्री-नॉन इंटरलॉकिंग तथा 3 नवंबर 2026 को नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा. इसके चलते यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित रेल परिचालन को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा.

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

  • 1 से 3 नवंबर 2026 तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी और टाटानगर से चलने वाली 18109/18110 इतवारी-टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
  • 31 अक्टूबर 2026 को मालदा टाउन से रवाना होने वाली 13425 मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
  • 2 नवंबर 2026 को सूरत से रवाना होने वाली 13426 सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
  • 2 नवंबर 2026 को तिरुपति से रवाना होने वाली 17433 तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
  • 5 नवंबर 2026 को रक्सौल से रवाना होने वाली 17434 रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

उत्कल एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी

2 नवंबर 2026 को पुरी से रवाना होने वाली 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कटक-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रोड-ईब होकर योग नगरी ऋषिकेश जाएगी.

इसी तरह 2 नवंबर 2026 को योग नगरी ऋषिकेश से रवाना होने वाली 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग ईब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-कटक होकर पुरी जाएगी.

ये खबर भी जरूर पढ़ें- रेलवे ट्रैक में बैठकर बनाते थे Reel, वायरल होने के दिल्ली तक मची गूंज… फिर इंस्पेक्टर ने ली Social Media की मदद

ज़रूर पढ़ें