‘Thank You Dear PM’, प्रधानमंत्री मोदी की बधाई पर जॉर्जिया मेलोनी का आया जवाब
जॉर्जिया मेलोनी के साथ पीएम मोदी
Italy PM Giorgia Meloni: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने आज शुक्रवार 4 सितंबर को सबसे लंबे समय तक पीएम पद पर रहने का रिकॉर्ड बना लिया है. मेलोनी की इस उपलब्धि को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है. पीएम मोदी के बधाई संदेश को लेकर मेलोनी ने रिप्लाई देते हुए कहा, ‘डियर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आपके बधाई संदेश और आपकी दोस्ती के लिए धन्यवाद.’ पढ़ें मेलोनी ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मेलोनी को बधाई देते हुए लिखा, ‘इटली के युद्ध-बाद के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने पर मेरी मित्र प्रधानमंत्री मेलोनी को बधाई. यह उपलब्धि उनके नेतृत्व में इटली की जनता के भरोसे और विश्वास को दर्शाती है. भारत-इटली विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में उनकी दोस्ती की अहम भूमिका रही है और मैं हमारे देशों के लोगों के लिए एक समृद्ध भविष्य बनाने के लिए हमारे करीबी सहयोग को जारी रखने की उम्मीद करता हूं. आने वाले वर्षों में उनकी निरंतर सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं.’
Grazie, caro @narendramodi, per le tue parole e per la tua amicizia.
— Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) September 4, 2026
Il rapporto tra Italia e India è oggi più forte che mai 🇮🇹🇮🇳
Il Partenariato Strategico Speciale che abbiamo lanciato durante il nostro ultimo incontro è il riconoscimento dell’importanza di questo legame e… https://t.co/7xQgo7RbvH
मेलोनी ने पीएम मोदी की बधाई का दिया जवाब
मेलोनी ने पीएम मोदी की बधाई का रिप्लाई करते लिखा, डियर पीएम नरेंद्र मोदी, आपकी बातों और हमारी दोस्ती के लिए आपका धन्यवाद. आज इटली और भारत के बीच संबंध पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हैं. हमारी पिछली मुलाकात के दौरान हमने जो ‘स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ (खास रणनीतिक साझेदारी) शुरू की थी, वह इस रिश्ते की अहमियत और हमारे देशों की विशेषज्ञता को मिलाकर विकास के नए अवसर पैदा करने की इच्छा को दर्शाती है. साथ ही, यह हमारे सामने मौजूद सहयोग के असाधारण मौकों का लाभ उठाने का भी प्रयास है. मुझे पूरा भरोसा है कि इटली और भारत मिलकर हमारे महाद्वीपों के बीच के रिश्तों को और मजबूत करेंगे.
ये भी पढ़ेंः नेपाल बाढ़ के 9 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकाले गए 2 युवक, एक आवाज के बाद शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन
इटली की पहली पीएम मेलोनी
बता दें, जॉर्जिया मेलोनी इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने 22 अक्टूबर 2022 को प्रधानमंत्री के रूप में पद संभाला था. वह इटली के इतिहास में इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला हैं.