MP IAS Transfer: एमपी में 11 आईएएस अफसरों का तबादला, दिलीप कुमार बने सागर संभाग आयुक्त, देखें पूरी लिस्ट
mp ias transfer
MP IAS Transfer: भोपाल: मध्यप्रदेश में एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिल रहा है. सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 11 IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं. इस लिस्ट में कई बड़े विभागों के प्रमुखों को भी इधर से उधर किया गया है. अनुराग वर्मा को एमपी राज्य नागरिक आपूर्ति निगम का MD बना दिया गया है.
GAD ने जारी किए आदेश
इस लिस्ट में कई बड़े विभागों के प्रमुखों को इधर से उधर किया गया है. जारी किए गए आदेश के मुताबिक अनिल सुचारी को सागर संभाग आयुक्त से हटाकर मध्यप्रदेश भंडार गृह निगम (वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन) का प्रबंध संचालक बनाया गया है. उनकी जगह आयुक्त उद्योग दिलीप कुमार को नया सागर संभाग का आयुक्त बनाया गया है.


कई विभागों में फेरबदल
यह ट्रांसफर इस लिए भी बड़े माने जा रहे हैं क्योंकि, एक नहीं बल्कि की विभागों में फेरबदल देखने को मिला है. चाहे महिला एवं बाल विकास विभाग हो या राजस्व विभाग. बता दें अनुभा श्रीवास्तव को सचिव राजस्व विभाग, सतेंद्र सिंह को सचिव पिछड़ा वर्ग-अल्पसंख्यक एवं अनुसूचित जाति विकास, और निधि निवेदिता को प्रमुख राजस्व आयुक्त एवं आयुक्त भू-अभिलेख की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
इस लिस्ट में कई बड़े विभागों के प्रमुखों को भी इधर से उधर किया गया है. अनुराग वर्मा को एमपी राज्य नागरिक आपूर्ति निगम का MD बना दिया गया है. इसके अलावा मयंक अग्रवाल को सीईओ वीबी-जीआरएएमजी एवं मिशन संचालक समग्र नर्मदा मिशन, संदीप जी.आर. को महिला एवं बाल विकास विभाग और अवि प्रसाद को एमपी पब्लिक हेल्थ सर्विसेज कॉरपोरेशन का प्रबंध संचालक बनाया गया है. नेहा जैन को सीईओ स्मार्ट सिटी उज्जैन एवं अपर आयुक्त नगर निगम उज्जैन का प्रभार दिया गया है.
ये भी पढ़ें:पुलिस ने किया जंतर-मंतर पर 2873 अपराधियों की पहचान का दावा! जांच में खुल गई पोल