Raipur Ganesh Utsav: गणेश उत्सव नजदीक, विसर्जन कुंड अधूरा, रायपुर नगर निगम ने ठेकेदारों को दी चेतावनी

Raipur Ganesh Utsav: रायपुर में गणेश उत्सव से पहले महादेवघाट के पास बन रहे विसर्जन कुंड का काम धीमी गति से चल रहा है. नगर निगम के अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू ने निरीक्षण कर विसर्जन से पहले कुंड तैयार करने के निर्देश दिए. वार्ड 2, 20 और 70 में भी निर्माण कार्य धीमे मिलने पर ठेकेदारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए.
Raipur news

Raipur news

Raipur Ganesh Utsav: रायपुर: गणेश उत्सव को शुरू होने में सिर्फ चंद दिन ही बचे हैं. पर महोत्सव को लेकर राजधानी रायपुर में शुष्क तैयारियां चल रही है. लेकिन महादेवघाट के पास बन रहे विसर्जन कुंड का काम अब भी धीमी गति से चल रहा है. राजधानी के सबसे बड़े विसर्जन कुंड के निर्माण में देरी पर रायपुर नगर निगम ने नाराजगी जताई है.

अपर आयुक्त ने दिए निर्देश

बता दें कि महादेवघाट के पास बन रहे विसर्जन कुंड का काम अब भी धीमी गति से चल रहा है इसी को देखते हुए शनिवार को अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू ने मौके पर पहुंचकर काम का जायजा लिया.अपर आयुक्त ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन से पहले कुंड को हर हाल में तैयार किया जाए.

इसी कुंड में राजधानी और आसपास के इलाकों की करीब दस हजार छोटी-बड़ी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है. इसके साथ ही उन्होंने वार्ड-2 के अटल आवास परिसर, वार्ड-70 के सरोना और वार्ड-20 के कोटा में चल रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया.कई जगहों पर काम की रफ्तार धीमी मिली

कई जगहों पर काम की रफ्तार धीमी मिली

नीरीक्षण के दौरान कई जगहों पर काम की रफ्तार धीमी मिली. उन्होंने कहा कि कार्यादेश जारी होने के बाद भी काम पूरा न करने वाले ठेकेदारों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए. अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि धीमी गति से चल रहे सभी कामों में तेजी लाई जाए और उनकी लगातार निगरानी की जाए.

ये भी पढ़ें:Jhiram Ghati Attack: झीरम घाटी कांड में सभी 10 नक्सली दोषी, 13 साल बाद आया फैसला, 31 लोगों की गई थी जान

ज़रूर पढ़ें