Sagar Liquor Case: सागर शराब कांड में मुआवजे का ऐलान, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने की 4-4 लाख रुपये देने की घोषणा

Sagar Liquor Case: सागर शराब कांड में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का ऐलान किया गया है. इस दुखद घटना में अब 11 लोगों की मौत हो चुकी है.
Sagar Liquor Case

सागर शराब कांड

Sagar Liquor Case: सागर जिले की बंडा विधानसभा में रविवार 6 सितंबर 2026 को जहरीली शराब की चपेट में आकर 11 लोगों की मौत का मामला सामने आया है. इस घटना में अभी 4 अन्य लोग गंभीर हैं, जिनका इलाज बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (सागर) में जारी है. मौके पर पहुंचे डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने परिजनों से मुलाकात की और मुआवजे का ऐलान किया है. घटना के बाद मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की गई है.

11 लोगों की दुखद मौत-डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री की तरफ से चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता का ऐलान किया गया है. उन्होंने बताया कि इस हादसे में अभी तक 11 लोगों की दुखद मौत हुई है वहीं मेडिकल कॉलेज में 4 लोग गंभीर हैं और 40-45 लोग खतरे से बाहर हैं. सागर जिला अस्पताल में 17 और बंडा अस्पताल में 8 लोग खतरे बाहर हैं. 11 लोगों को बचाया नहीं जा सका क्योंकि उन्होंने बहुत ज्यादा मात्रा में शराब का पी ली थी.

70 रुपये की बिक रही थी शराब

जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में मृतक 11 लोगों में भाजपा बरा मंडल महामंत्री हरनाम राय की भी मौत हुई है. पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 लोगों पर एफआईआर दर्ज और 10 लोगों को राउंड अप किया है. शराब में मिथाइल अल्कोहल होने की वजह से लोगों की मौत हुई है. एफआईआर में 3 लाइसेंसी ठेकेदारों पर नकली जहरीली शराब तैयार करने और अन्य आरोपियों पर बेचने का आरोप है. जिस शराब को पीकर ये लोग मरे है वह 70 रुपय क्वार्टर बिक रही थी.

ये भी पढ़ें: Sagar Liquor Tragedy: सागर में जहरीली शराब का दंश! पिता की मौत, दोनों बेटे हॉस्पिटल में भर्ती

सागर में जहरीली शराब से मौत का मामला

पुलिस ने आबकारी के लाइसेंसी ठेकेदारदार सहित कई अन्य लोगों पर मामला दर्ज किया है साथ ही बरेठी के लाइसेंसी मनीष लोधी, आशीष साहू और यशवंत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. जिन लोगों ने गांव-गांव तक जहरीली शराब की सप्लाई की उन पर भी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस के अनुसार इन्हीं लाइसेंसी ठेकेदारों ने शराब का नया फॉर्मूला तैयार कर सस्से दामों पर लोगों को शराब बेची थी.

ज़रूर पढ़ें