सागर जहरीली शराब कांड में 12 मौतों के बाद कलेक्टर का एक्शन, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

सोमवार को इस मामले में अब कलेक्टर ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं. पूरे मामले की जांच करने के बाद एसडीएम रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपेंगे.
sagar liquor tragedy

सागर: आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद लेते हुए पुलिसकर्मी

Sagar Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब के सेवन से अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 2 दर्जन लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं. सोमवार को इस मामले में अब कलेक्टर ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं. पूरे मामले की जांच करने के बाद एसडीएम रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपेंगे.

अब तक 12 लोगों की मौत

सागर के बंडा तहसील में जहरीली शराब पीने का मामला रविवार को सामने आया तो पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया. देखते ही देखते 10 लोगों की मौत जहरीली शराब के सेवन से हो गई. वहीं सोमवार को 2 और लोगों की मौत इलाज के दौरान हो गई. इस तरह अब तक जहरीली शराब ने 12 लोगों की जान ले ली है और करीब 2 दर्जन से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हैं.

सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों के बीच सरकार भी एक्शन में नजर आ रही है. डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात की थी और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया था. राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि बहुत जल्दी सरकार घटना के जड़ तक पहुंचेगी और अपराधियों को सख्त सजा दी जाएगी.

4-4 लाख की आर्थिक मदद का ऐलान

जहरीली शराब कांड मामले में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने देर रात हाई लेवल मीटिंग भी की. डिप्टी CM ने अधिकारियों के साथ की मीटिंग के बाद कहा कि मुख्यमंत्री खुद घटना की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. हमें उस तह तक जाना है जहां से शराब लोगों तक पहुंची. हम बहुत जल्द उस तह तक पहुंचेंगे जहां से मिक्सिंग वाली शराब लाई गई. उन्होंने सरकार की तरफ से की गई कार्रवाई का हवाला देते हुए बताया कि एक्साइज डिपार्टमेंट के कई अधिकारियों को निलंबित किया गया है, जिम्मेदारी तय की गई है. साथ ही डिप्टी सीएम ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा भी की.

ये भी पढ़ें: जहरीली शराब कांड से पुराना है SP अनुराग सुजानिया का नाता? पहले मुरैना में 24 मौतें अब सागर में भी हो गया कांड

ज़रूर पढ़ें