Amavasya Vish Yog:11 सितंबर को बनेगा विष योग, इन 3 राशियों पर पड़ सकता है असर
विष योग 2026
Caution For Zodiac Signs: ज्योतिष में ग्रहों की चाल और उनकी स्थिति को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. अमावस्या और पूर्णिमा जैसी तिथियों पर ग्रहों की स्थिति में होने वाले बदलावों का भी विशेष महत्व बताया जाता है. इस बार 11 सितंबर 2026 को भद्रपद अमावस्या है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इसी दिन चंद्रमा की स्थिति बदलने से चंद्रमा और शनि के बीच एक विशेष संबंध बनेगा, जिसे विष योग कहा जाता है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इसका असर सभी राशियों पर अलग-अलग हो सकता है. ईस दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है.
11 सितंबर को बनेगा विष योग
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 11 सितंबर को चंद्रमा सिंह राशि से निकलकर रात करीब 7:08 बजे कन्या राशि में प्रवेश करेंगे. इसके बाद चंद्रमा और शनि के बीच सप्तम दृष्टि संबंध बनेगा. ज्योतिष में चंद्रमा को मन और भावनाओं का कारक माना जाता है, जबकि शनि को देरी, अनुशासन और मुश्किल परिस्थितियों से जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है कि दोनों ग्रहों का यह संबंध कुछ लोगों के लिए परेशानी बढ़ा सकता है. इसका प्रभाव 11 सितंबर की रात से 13 सितंबर की देर रात तक रहने की बात कही जा रही है.
सिंह राशि
- सिंह राशि वालों को इस दौरान धन और परिवार से जुड़े मामलों में सावधानी रखनी चाहिए.
- किसी बड़े निवेश या आर्थिक लेनदेन में जल्दबाजी न करें.
- पैसा लगाने से पहले पूरी जानकारी जरूर जांच लें.
तुला राशि
- तुला राशि के लोगों के लिए नौकरी और कामकाज से जुड़ी सावधानी जरूरी हो सकती है.
- ऑफिस में किसी काम को जल्दबाजी में करने से बचें और काम जमा करने से पहले उसे अच्छी तरह जांच लें.
- छोटी गलती परेशानी बढ़ा सकती है.
ये भी पढ़ें-Shani Gochar 2026: सितंबर में इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, शनि देव लेंगे धैर्य की परीक्षा
कुंभ राशि
- कुंभ राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है.
- अचानक आने वाली परेशानियों और मानसिक दबाव से बचने के लिए धैर्य बनाए रखें.
- इस दौरान बड़े फैसले सोच-समझकर लेना बेहतर रहेगा.