मध्य प्रदेश को मिलेगी सस्ती बिजली, NPCIL बनाएगा चुटका और भीमपुर में परमाणु प्लांट

Madhya Pradesh: मंडला के चुटका में 1400 मेगावाट और शिवपुरी के भीमपुर में 2800 मेगावाट क्षमता के परमाणु संयंत्र स्थापित होंगे. NPCIL की 6 इकाइयों से कुल 4200 MW बिजली का उत्पादन होगा.
Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh: भोपाल: मध्यप्रदेश में परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ा विस्तार होने जा रहा है. सरकार और न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) की पहल से प्रदेश के मंडला जिले में चुटका परमाणु बिजली परियोजना के बाद अब शिवपुरी जिले के भीमपुर में 2800 मेगावाट क्षमता का नया परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

कुल 4200 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा

बता दें कि दोनों परियोजनाओं के पूरा होने के बाद प्रदेश में परमाणु ऊर्जा से कुल 4200 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा. मिली जानकारी के मुताबिक शिवपुरी जिले के भीमपुर में प्रस्तावित परमाणु ऊर्जा संयंत्र की कुल क्षमता 2800 मेगावाट होगी. इसमें 700-700 मेगावाट क्षमता की चार इकाइयां स्थापित की जाएंगी.वहीं दूसरी ओर मंडला जिले के चुटका में 1400 मेगावाट क्षमता का पहला परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया जा रहा है. यहां 700-700 मेगावाट क्षमता की दो इकाइयां लगाई जा रही हैं.

एनपीसीआईएल संभालेगा जिम्मेदारी

इस परियोजना के निर्माण और संचालन की जिम्मेदारी एनपीसीआईएल संभालेगा. परियोजना के लिए जरूरी भूमि अधिग्रहण पर्यावरणीय स्वीकृति की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है. गौरतलब है कि
प्रशासन द्वारा परिवारों के पुनर्वास और क्षतिपूर्ति की प्रक्रिया भी दर्ज आंकड़ों के मुताबिक पूरी कर ली गई है.

इन परियोजनाओं के चालू होने से मध्य प्रदेश में परमाणु ऊर्जा उत्पादन को सीधा बढ़ावा मिलेगा. दोनों परियोजना राज्य की बिजली ग्रिड में कुल 4200 मेगावाट क्षमता जोड़ेंगे. इससे प्रदेश में न सिर्फ बिजली की उप्लब्धता बढ़ेगी बल्कि औद्योगिक और कृषि क्षेत्र को भी फायदा होगा

सीएम ने कलेक्टर-एसपी को दिए निर्देश, हॉस्टल, पीजी, कोचिंग सेंटर और स्कूलों का तत्काल सेफ्टी ऑडिट

ज़रूर पढ़ें