Vidisha: कुरवाई-मुंगावली मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार जीप ने बाइक को रौंदा, 2 मासूमों की मौत

Vidisha: कुरवाई-मुंगावली मार्ग पर तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में रवि के पुत्र कार्तिक और पुत्री पूनम को गंभीर चोटें आईं और दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
vidisha

विदिशा

Vidisha: मध्यप्रदेश के विदिशा जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां के कुरवाई-मुंगावली मार्ग पर शुक्रवार शाम भीषण सड़क हादसे की जानकारी मिली. दरअसल मार्ग पर तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी. इस दर्दनाक हादसे में बाइक पर सवार दो मासूम भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उनके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

ऐसे हुआ हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम घोसुआ के बर्री निवासी रवि पिता गंगाराम अपनी पत्नी रीना और दो बच्चों के साथ बाइक से जा रहे थे. इसी दौरान मुंगावली की ओर से आ रही अनियंत्रित तेज रफ्तार जीप क्रमांक MP 40 CA 1671 ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. भिड़ंत इतनी खतरनाक थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए. हादसे में रवि के पुत्र कार्तिक और पुत्री पूनम को गंभीर चोटें आईं और दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए

वहीं दूसरी ओर रवि और उनकी पत्नी रीना बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें राहगीरों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त जीप को जब्त कर मामला पंजीबद्ध कर लिया है. मामले की विवेचना प्रधान आरक्षक बसंत शाक्य द्वारा की जा रही है

Indore: राहुल गांधी के कार्यक्रम पर ‘परमिशन पॉलिटिक्स’, IDA ने कांग्रेस से मांगे 10.50 लाख!

ज़रूर पढ़ें