CG Weather: बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती सिस्टम, रायपुर-बिलासपुर समेत इन शहरों में भारी बारिश का अलर्ट

Chhattisgarh Heavy Rain Today: बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती सिस्‍टम के चलते प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.
Weather Update

आज का मौसम

Chhattisgarh Rain Alert: छत्तीसगढ़ के लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल गई है. मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान जताया है. बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती सिस्‍टम के चलते प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में मौसम ज्यादा सक्रिय रह सकता है.

कई जिलों में बारिश और आंधी का असर

आज प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के साथ गरज-चमक की स्थिति बन सकती है. दक्षिणी जिलों के अलावा रायपुर, बिलासपुर और आसपास के इलाकों में भी मौसम बदला हुआ रहेगा. कुछ क्षेत्रों में तेज हवा के झोंके चल सकते हैं. मौसम विभाग ने लोगों को आंधी और बिजली गिरने के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी है.

अगले तीन दिन भी बना रहेगा बारिश का दौर

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 13 और 14 सितंबर को भी प्रदेश में कई जगहों पर बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां जारी रह सकती हैं. रायपुर में भी अगले कुछ दिनों तक बादल और बारिश का सिलसिला बने रहने का अनुमान है.

तापमान में भी मिल सकती है राहत

बारिश और बादलों के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. इससे पिछले कुछ दिनों से गर्मी और उमस झेल रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है. हालांकि बारिश के बीच वातावरण में नमी अधिक रहने से कुछ इलाकों में उमस बनी रह सकती है.

कम दबाव के क्षेत्र से बदला मौसम

मौसम में बदलाव के पीछे बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में सक्रिय मौसम प्रणाली को अहम माना जा रहा है. इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियां तेज हुई हैं. मौसम विभाग ने 12 सितंबर को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है और एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी भी दी है.

ये भी पढे़ं- CG Weather: छत्तीसगढ़ में छाए रहेंगे बादल, कई जगहों पर होगी हल्‍की बारिश, बस्‍तर में भारी बारिश से स्‍कूलों की छुट्टी

ज़रूर पढ़ें