नदी के बाद अब समंदर संवारेंगे बिट्टू तबाही! विदेशी NGO से बातचीत का वीडियो वायरल, मिला है बड़ा ऑफर

अजनार नदी को अकेले दम पर साफ करने के बाद चर्चा में आए बिट्टू तबाही को अब विदेशी कंपनी के साथ काम करने का ऑफर मिला है. बिट्टू ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर ये जानकारी दी है.
bittu tabahi ajnar river cleanup

सुरेंद्र सिहं चौधरी उर्फ बिट्टू तबाही

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले की अजनार रिवर को अकेले दम पर साफ करके चर्चा में आए सुरेंद्र सिहं चौधरी उर्फ बिट्टू तबाही ने बीते दिनों सभी का ध्यान आकर्षित किया. अब एक बार फिर वह चर्चा में हैं. बिट्टू तबारी अब रिवर साफ करने के बाद दुनिया के पर्यावरण को बेहतर करने के लिए काम करना चाहते हैं. हाल ही में बिट्टू ने द ऑशन क्लीनअप के सीईओ और फाउंडर बॉयन स्लैट ने उन्हें अपने साथ काम करने का ऑफर दिया है.

दोनों के बीच बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. बिट्टू ने इंस्टा पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- मीटिंग विद ओशन कंपनी और साथ में लाल दिल वाला इमोजी लगाया. वीडियो में वह एक कमरे में बैठे नजर आ रहे हैं. उनके साथ एक और शख्स मौजूद है. दोनों वीडियो कॉल के जरिए सामने मौजूद व्यक्ति से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं.

पोस्ट पर किया था कमेंट्स

असल में राजगढ़ के बिट्टू तबाही के काम की तरीफ करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की गई थी. इसी पोस्ट पर द ऑशन क्लीनअप के फाउंडर और सीईओ बॉयन स्लैट ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा था कि कम वर्क फॉर अस. यानी कि उन्होंने बिट्टू को अपनी संस्था के साथ जुड़कर काम करने की न्योता दिया था.

बातचीत का वीडियो वायरल

इसके बाद बिट्टू ने दोनों के बीच बातचीत का एक वीडियो भी शेयर किया है. हालांकि, वीडियो में बातचीन के दौरान क्या चर्चा हुई इस बारे में अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है. बिट्टू तबाही के इस वीडियो के कॉमेट्स में लोग उन्हें नई शुरूआत की शुभकामनाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने तो लिखा कि बिट्टू को अपनी मेहनत से ये मौका मिला है अब उन्हें नई शुरूआत करनी चाहिए.

द ओशन क्लीनअप

बात अगर द ओशन क्लीनअप संस्था की करें तो ये नीदरलैंड स्थित एक गैर-लाभकारी संगठन हैं, जिसकी स्थापना 2013 में हुई थी. इसके फाउंडर और सीईओ बॉयन स्लैट हैं. इस संस्था का उद्देश्य 2040 तक महासागरों में 90 प्रतिशत तैरते हुए प्लास्टिक कचरे को साफ करना हैं. इस काम के लिए ये संस्था कई मशीनों और आधुनिक तकनीक का भी उपयोग करती है.

MP News: शिवपुरी में शराब दुकान में तोड़फोड़ और पुलिस-आबकारी टीम पर हमले में सरपंच समेत 15 गिरफ्तार, महिलाएं भी शामिल

ज़रूर पढ़ें