Ambikapur: यूपी जा रहे तस्करों की घेराबंदी, पुलिस ने गन्ने के खेत में छिपे 2 आरोपियों को पकड़ा, 138 किलो गांजा जब्त

Ambikapur News: तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो वाहन से करीब 138 किलो गांजा बरामद किया गया. बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलराज सिंह और अजय बंसल के रूप में हुई है. पुलिस एक अन्य आरोपी की तलाश कर रही है.
Surguja Police arrested two smugglers 138 kg of cannabis seized

अंबिकापुर: पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया

Ambikapur News: सरगुजा और जशपुर पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20 लाख रुपये कीमत का 138 किलो गांजा बरामद किया है. जशपुर जिले के बगीचा और सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो कथित गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के कब्जे से गांजा से लदी स्कॉर्पियो भी बरामद की गई है. वहीं, एक अन्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिसकी तलाश जारी है

बगीचा में पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर

पुलिस के अनुसार, तस्कर ओडिशा से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जा रहे थे. बगीचा इलाके में पुलिस ने संदिग्ध वाहन की घेराबंदी की तो तस्करों ने स्कॉर्पियो को तेज रफ्तार से भगाना शुरू कर दिया. इसके बाद लुंड्रा थाना पुलिस ने वाहन का पीछा किया. पुलिस की घेराबंदी बढ़ती देख आरोपी स्कॉर्पियो को छोड़कर करीब 3 किलोमीटर तक पैदल भागे और गन्ने के खेत में जाकर छिप गए. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से खेत की घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ लिया.

स्कॉर्पियो से मिला 138 किलो गांजा

तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो वाहन से करीब 138 किलो गांजा बरामद किया गया. बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलराज सिंह और अजय बंसल के रूप में हुई है. पुलिस एक अन्य आरोपी की तलाश कर रही है.

पुलिस की निगरानी पर उठे सवाल

इस मामले में सबसे बड़ा सवाल तस्करों के रूट और पुलिस निगरानी को लेकर भी खड़ा हो रहा है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर निकले थे और लुंड्रा तक पहुंचने से पहले ओडिशा व छत्तीसगढ़ के करीब आधा दर्जन थाना क्षेत्रों और चेकपोस्ट को पार कर चुके थे. इसके बावजूद बगीचा पहुंचने तक उनके गांजा तस्करी के खेल की भनक नहीं लग सकी. हालांकि, बगीचा में पुलिस की घेराबंदी के बाद तस्करों की गतिविधि सामने आई और लुंड्रा पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया.

ये भी पढ़ें: CG News: जिस सड़क पर फंसी थी पवन साय की कार, अब वहीं बनेगी फोरलेन, जानें कहां का मामला

गाजियाबाद तक गांजा पहुंचाने की थी तैयारी

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि गांजा ओडिशा से लाकर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद ले जाया जा रहा था. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि तस्करी के इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, गांजा कहां से खरीदा गया था और इसे गाजियाबाद में किसे सप्लाई किया जाना था. बगीचा और लुंड्रा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद गांजा तस्करी के इस नेटवर्क को लेकर पुलिस की जांच तेज हो गई है.

ज़रूर पढ़ें