‘नाराज फुफाओं का क्या कहना, बहाना…,’ राहुल गांधी की पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान ने ऐसे ली चुटकी
शिवराज सिंह चौहान और राहुल गांधी
Shivraj Chouhan On Rahul Gandhi Post: देश की राजधानी दिल्ली में हाल ही में BRICS शिखर सम्मेलन संपन्न हुआ. जिसमें दुनियाभर के कई देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए थे. इसी शिखर सम्मेलन के दौरान डिनर आयोजित किया गया था, जिसके मेन्यू को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. राहुल और कांग्रेस दोनों ने ही यह कहा कि कई भारतीय नॉनवेज व्यंजन बहुत शानदार हैं. इसके बाद भी उन्हें विदेशी मेहमानों को नहीं परोसा गया. इसको लेकर राहुल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की थी. जिसके बाद बीजेपी के कई नेताओं पलटवार किया है. इन्हीं में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हैं.
शिवराज सिंह चौहान राहुल की पोस्ट पर तंज कसते हुए कहा कि देश का विरोध कांग्रेस के डीएनए में है. सफल ब्रिक्स सम्मेलन के बाद दुनिया में भारत की तारीफ हो रही है, लेकिन कांग्रेस को ये पसंद नहीं आ रहा है. राहुल गांधी को बुराई करने का बहाना चाहिए.नाराज फुफाओं का क्या कहना, वे कहीं भी नाराज होने का बहाना ढूंढ लेते हैं.
कुल मिलाकर शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी को नाराज फूफा बता दिया. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि यह मामला सिर्फ भारतीयों तक सीमित नहीं है. अब दुनिया भर से आए विदेशी मेहमानों के सामने भी सरकार ने अपनी पसंद का खाना परोसा है.
खाने को लेकर क्यों मचा बवाल?
राहुल गांधी के सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल के पीछे की वजह BRICS शिखर सम्मेलन का मेन्यू है. ऐसा कहा जा रहा है कि विदेशी मेहमानों को जबरदस्ती अपने मन का खाना खिलाया गया है. जबकि ज्यादातर मेहमान नॉनवेज खाते हैं. भारत में कई अच्छी डिश होने के बाद भी उन्हें वह नहीं परोसा गया है. राहुल और कांग्रेस का आरोप है कि विदेशी मेहमानों को अपने मन का खाना खिलाने के बजाय कुछ भी परोसा गया है.
राहुल के आरोपों पर बीजेपी ने किया पलटवार
कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी ने भी पलटवार किया. बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि अगर विपक्ष के पास शिखर सम्मेलन की आलोचना करने के लिए सिर्फ खाने का मेन्यू है, तो यह सम्मेलन की सफलता बताता है. उन्होंने कहा कि भारत अब वैश्विक स्तर पर सहमति बनाने वाली ताकत के तौर पर उभर रहा है. बीजेपी प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने राहुल की टिप्पणी को छोटी और गैरजरूरी राजनीति बताया है.
ये भी पढ़ें:महाराष्ट्र के इस विधायक ने अचानक छोड़ दी सारी शानो शौकत! भिखारी बनकर सड़क पर क्यों मांगी भीख