कौन हैं मेजर नव्या शेखावत? राष्ट्रपति की ADC नियुक्त होने के बाद सुर्खियों में आईं

Major Navya Shekhawat: मेजर नव्या शेखावत राष्ट्रपति की ADC बनने वाली दूसरी महिला अधिकारी हैं और भारतीय सेना की पहली महिला अधिकारी हैं, जिन्होंने यह जिम्मेदारी संभाली है.
Major Navya Shekhawat

मेजर नव्या शेखावत

President Murmu’s New ADC: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ADC इंडियन आर्मी की मेजर नव्या शेखावत को बनाया गया है. जिसके बाद से वे सुर्खियों में हैं. अब सबके मन में एक ही सवाल पैदा हो रहा है कि आखिल राष्ट्रपति की ADC मेजर नव्या शेखावत कौन हैं. ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है. यहां जानें मेजर नव्या शेखावत कौन हैं और ADC का क्या काम होता है?

मेजर नव्या शेखावत राष्ट्रपति की ADC बनने वाली दूसरी महिला अधिकारी हैं और भारतीय सेना की पहली महिला अधिकारी हैं, जिन्होंने यह जिम्मेदारी संभाली है. नव्या ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (CDS) परीक्षा पास की थी. जिसके बाद उन्होंने ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) में ट्रेनिंग ली. ट्रेनिंग पास करने के बाद नव्या को आर्मी सर्विस कॉर्प्स (ASC) में कमीशन मिला.

राष्ट्रपति के साथ साए की तरह चलते हैं ADC

नव्या शेखावत जब भारतीय सेना में अधिकारी बनीं, तो 5 साल के अंदर ही उनको मेजर पद भी मिल गया. इसके बाद भी नव्या की कड़ी मेहनत जारी रही. अब नव्या को राष्ट्रपति के ADC के तौर पर काम करने की जिम्मेदारी मिली है. यानी अब नव्या राष्ट्रपति के साथ उनके साए की तरह चलेंगी.

ये भी पढ़ेंः कौन हैं मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल? राष्ट्रपति के ADC की नौकरी छोड़ने की खुद बताई वजह

राष्ट्रपति के पास 5 ADC

नियमों के मुताबिक, राष्ट्रपति के पास कुल 5 ADC होते हैं. जो न सिर्फ राष्ट्रपति के साथ दिखाई देते हैं, बल्कि वे कार्यक्रमों के समन्वय, आधिकारिक संचार और प्रोटोकॉल से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य भी संभालने का जिम्मा होता है. 5 एडीसी में 3 अधिकारी सेना से और एक-एक नौसेना और वायुसेना से नियुक्त किया जाता है.

ज़रूर पढ़ें