CG Weather: मानसून की रफ्तार पड़ी धीमी! कई इलाकों में बार‍िश और बिजली गिरने के आसार, जानें IMD अपडेट

Chhattisgarh Weather Update Today: मौसम विभाग ने 14 सितंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की है. वहीं विभाग ने कई इलाकों में आज भी हल्‍की बारिश का अनुमान जताया है.
CG Weather Update

छत्तीसगढ़ का मौसम

Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मानसून अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है. मौसम विभाग ने 14 सितंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की है. वहीं विभाग ने कई इलाकों में आज भी हल्‍की बारिश का अनुमान जताया है. इस दौरान कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है. अगले दो दिनों तक भी कुछ इलाकों में बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रह सकता है.

बस्तर में तेज बारिश, बचेली और कोंटा में 80-80 मिमी पानी

बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. बस्तर संभाग में कुछ स्थानों पर तेज बारिश हुई. बड़े बचेली और कोंटा में सबसे अधिक 80-80 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई.

खबर को अपडेट किया जा रहा है…

ज़रूर पढ़ें