UPI पेमेंट पर लगेगा चार्ज? ₹2000 के ऊपर ट्रांजैक्शन का बदल गया नियम, जानें पूरा मामला
यूपीआई पेमेंट
upi transaction charges : भारतीय वित्त मंत्रालय ने यूपीआई पेमेंट को लेकर बड़ा बदलाव सामने आया है. अब तक जिस यूपीआई पेमेंट का आप फ्री यूज किया करते थे. उस पेमेंट पर आपको अब पैसा देना होगा. वित्त मंत्रालय ने फैसला किया है कि अब ₹2000 से ज्यादा के UPI पेमेंट पर चार्ज लगाया जाएगा.
सरकार की ओर से जारी नई अधिसूचना के मुताबिक, ₹2000 तक के UPI पेमेंट पर किसी तरह का चार्ज नहीं लगाया जाएगा. हालांकि, इससे ज्यादा रकम के पेमेंट पर शुल्क तय करने का अधिकार NPCI यानी नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के पास होगा.
अब तक नहीं देना होता था पैसा
दरअसल, अभी तक UPI के जरिए किए जाने वाले पेमेंट पर किसी तरह का चार्ज नहीं लिया जाता था. नई व्यवस्था में ₹2000 तक के ट्रांजैक्शन को पूरी तरह चार्ज-फ्री रखने की बात कही गई है. अगर पेमेंट ₹2000 से ज्यादा का होता है तो आपको आने वाले कुछ ही दिनों बाद इस पर कुछ चार्ज देना पड़ सकता है. इसका कितना चार्ज लगेगा. यह अब तक तय नहीं हो पाया है. इसकी जिम्मेदारी NPCI को सौंपी गई है. वह तय करेगा की आपकी जेब से कितना पैसा लेना है.
कितना देना पड़ सकता है चार्ज?
माना जा रहा है कि यह चार्ज करीब 0.3 से 0.5 प्रतिशत के बीच हो सकता है. अगर ऐसा होता है तो ₹5000 के UPI पेमेंट पर करीब ₹15 से ₹25 तक का चार्ज लगाया जा सकता है. हालांकि, यहां सबसे अहम बात यह है कि यह पैसा ग्राहक से नहीं लिया जाएगा. यानी सामान खरीदने वाला व्यक्ति पहले की तरह ही ₹5000 का पेमेंट करेगा. यह पैसा मर्चेंट अकाउंट यानी कि जो दुकानदार आपसे पैसा ले रहा है. उसको इस चार्ज का भुगतान करना होगा.
आपसी ट्रांजेक्शन पर क्या है नियम
अगर आप अपने दोस्त रिश्तेदार परिवार के किसी सदस्य को UPI से पैसे ट्रांसफर करेंगे. तो यह बिल्कुल पूरी तरह से फ्री रहेगा.इसका सीधा असर मुख्य रूप से दुकानों और कारोबारियों द्वारा किए जाने वाले बड़े UPI पेमेंट पर पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें:BJP से लड़े चुनाव फिर भी मिला सिर्फ 1 वोट, NOTA ने भी दी कड़ी टक्कर! राजस्थान में गजब नतीजा