Bigg Boss 20: अरिश्फा और उदिती ने स्काउट को दी खुली चुनौती, कैप्टेंसी टास्क में हुआ भारी बवाल

Uditi Arishfa Scout Clash: बिग बस सीजन 20 की शुरुआत फुल मस्ती, मजाक और मनोरंजन के साथ हुई है. शुरुआती एपिसोड्स में यंग के रैप से लेकर कनिका और ईशा की बातचीत तक कई मस्ती भरे पल देखने को मिले हैं.
Uditi Arishfa fight Scout

बिग बॉस के घर में माहौल गरमाया हुआ है

Uditi Arishfa fight Scout: सबसे बड़ा हिन्दी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 20 शुरू हो चुका है. फैंस के बीच इसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. इस बार बिग बॉस सजन 20 ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar पर रिलीज किया गया है. शो में इन दिनों कैप्टेनसी टास्क को लेकर काफी विवाद देखने को मिल रहा है. अपकमिंग एपिसोड्स में कंटेस्टेंट्स के बीच तीखी बहस के साथ-साथ आपसी टकराव भी देखने को मिल सकता है. घर के अंदर ऐसा माहौल बना हुआ है कि उदिती सिंह और अरिशफा खान, स्काउट को कई चुनौतियां दे सकती हैं. दर्शक भी इस पूरे विवाद को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

घर में मची खलबली

बिग बस सीजन 20 की शुरुआत फुल मस्ती, मजाक और मनोरंजन के साथ हुई है. शुरुआती एपिसोड्स में यंग के रैप से लेकर कनिका और ईशा की बातचीत तक कई मस्ती भरे पल देखने को मिले हैं. शो की शुरुआत में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था, लेकिन बाद में अचानक किचन के काम को लेकर भोजपुरी सुपरस्टार आम्रपाली दुबे और माही के बीच विवाद शुरू हो गया और माहौल गरमा गया. काम के बंटवारे को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हो गई. यह सब नजारा देखकर दर्शक भी हैरान हैं कि अचानक इन दोनों के बीच यह क्या होने लगे.

टास्क के दौरान बढ़ा विवाद

इसके बाद शो के होस्ट सलमान खान नए कैप्टेंसी टास्क का एलान करते हैं. इस टास्क के नियम के अनुसार, महिला घरवालों को पुरुष कंटस्टेंट्स पर रंग डालना था ताकि उन्हें कैप्टेंसी की रेस से बाहर किया जा सके. इसी टास्क के बीच अरिश्फा खान और स्काउट के बीच भयंकर लड़ाई हो जाती है. जैसे ही अरिश्फा स्काउट पर रंग फेंकती हैं, दोनों के बीच बहसबाजी काफी ज्यादा बढ़ जाती है.

ये भी पढ़ें-क्या KBC-बॉलीवुड से रिटायरमेंट ले रहे हैं अमिताभ बच्चन? बिग बी ने खुद बताया सच

एक-दूसरे पर लगाए आरोप

स्काउट का कहना है कि अरिश्फा ने गेम के दौरान उनके साथ गलत बर्ताव किया है. दूसरी तरफ अरिश्फा भी पीछे हटने को तैयार नहीं हैं और अपनी बात पर अड़ी हुई हैं. दोनों का यह झगड़ा इतना बढ़ जाता है कि पूरे घर का माहौल खराब हो जाती है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस टास्क को जीतकर कौन नया कैप्टन बनता है और आने वाले दिनों में घर के अंदर क्या नया तमाशा देखने को मिलता है.

ज़रूर पढ़ें