अफगान कप्तान को जीत के जश्न में शामिल कर श्रेयस अय्यर ने जीता दिल, देखें वीडियो
भारत बनाम अफगानिस्तान
Shreyas Iyer: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को 127 रनों से हरा दिया है. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने 3-0 से सीरीज पर कब्जा जमा लिया है. सीरीज जीतने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर के एक खास अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया है. 0-3 से सीरीज हारने के बाद अफगान कप्तान काफी निराश थे तभी अय्यर ने उन्हें ट्रॉफी सेलिब्रेशन में शामिल कर लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
भारत की जीत के जश्न में शामिल हुए इब्राहिम जादरान
दरअसल अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज 3-0 से जीतने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ट्रॉफी लेने स्टेज पर पहुंचे तो उन्होंने वहां अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान को अपने साथ जीत के जश्न में शामिल कर हर किसी का दिल जीत लिया. अय्यर ने ट्रॉफी के साथ सेलिब्रेशन के लिए भी अफगान कप्तान को बुलाया और उनके साथ फोटो क्लिक करवाई.
FRIENDSHIP CUP FOR A REASON 🇮🇳🇦🇫 Shreyas Iyer invited the Afghanistan captain to join India in the trophy celebration. 🥹❤️ A beautiful gesture that shows this series is about much more than cricket — it’s about friendship, respect and brotherhood. https://t.co/n4R9eJQF0Z
— Mukku (@Cric_Mukku) September 18, 2026
यह भी पढ़ें: IND vs AFG: राशिद खान ने लपका शिवम दुबे का हैरतअंगेज कैच, वायरल वीडियो ने जीता फैंस का दिल
भारत ने एक तरफा अंदाज में जीता तीसरा टी20
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए तीसरे और आखिरी टी20 मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन कर एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने अभिषेक शर्मा की 108 रनों की विस्फोटक पारी के दम पर 222 रनों का टारगेट दिया. जवाब में अफगानिस्तान की टीम 94 रनों पर ही सिमट गई और भारत ने 127 रनों से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया. टीम इंडिया की इस जीत के हीरो अभिषेक शर्मा रहे जिन्होंने इस मैच में महज 30 गेंदों में अपना शतक पूरा किया.
प्लेयर ऑफ द सीरीज बने अभिषेक शर्मा
अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में अभिषेक शर्मा टॉप स्कोरर रहे. पहले टी20 मैच में उन्होंने 82 रन की तूफानी पारी खेली थी. वहीं, दूसरे टी20 में वह महज 39 रन बनाकर आउट हो गए थे. वहीं, तीसरे और आखिरी टी20 में अभिषेक ने 9 चौके और 11 छक्कों की मदद से 108 रनों की तूफानी पारी खेली. इस धमाकेदार प्रदर्शन के चलटे उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया.