Special Train For Diwali 2026: त्योहारों पर घर जाने वालों को राहत, इन पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनों से आपको मिलेगी राहत

Special Train For Diwali 2026: दशहरा, दीपावली और छठ पर्व के दौरान घर जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने बड़ी राहत देने की तैयारी की है. नियमित ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने बरेली होकर पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है.
Train

ट्रेन

Special Train For Diwali 2026: दशहरा, दीपावली और छठ पर्व के दौरान घर जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने बड़ी राहत देने की तैयारी की है. नियमित ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने बरेली होकर पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है. इन ट्रेनों के चलने से दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे.

 पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार 05085 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल छह अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी. यह ट्रेन छपरा से 13.05 बजे रवाना होकर अगले दिन बरेली 04.10 बजे और आनंद विहार टर्मिनल 09.40 बजे पहुंचेगी. वापसी में 05086 आनंद विहार टर्मिनल-छपरा स्पेशल सात अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी. आनंद विहार से यह ट्रेन 10.50 बजे रवाना होकर बरेली 15.40 बजे पहुंचेगी और अगले दिन 07.00 बजे छपरा पहुंचेगी. इस ट्रेन में 22 कोच लगाए जाएंगे.

इसी तरह 05301 मऊ-अंबाला कैंट स्पेशल एक अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को संचालित होगी. मऊ से यह ट्रेन 04.40 बजे रवाना होकर बरेली 17.02 बजे पहुंचेगी और अगले दिन 03.55 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी. वापसी में 05302 अंबाला कैंट-मऊ स्पेशल दो अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी. अंबाला कैंट से यह ट्रेन 05.45 बजे रवाना होकर बरेली 15.15 बजे पहुंचेगी और अगले दिन मऊ पहुंचेगी. इसमें भी 22 कोच लगाए जाएंगे.

योगनगरी ऋषिकेश-कोलकाता स्पेशल भी

मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव के मुताबिक 04312 योगनगरी ऋषिकेश-कोलकाता स्पेशल 16 अक्टूबर से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी. यह ट्रेन योगनगरी ऋषिकेश से 22.20 बजे रवाना होकर अगले दिन बरेली 04.44 बजे और तीसरे दिन कोलकाता 08.00 बजे पहुंचेगी. वापसी में 04311 कोलकाता-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल 18 अक्टूबर से 22 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी. कोलकाता से 13.55 बजे रवाना होकर यह ट्रेन अगले दिन बरेली 16.42 बजे पहुंचेगी और 23.30 बजे योगनगरी ऋषिकेश पहुंचेगी.

दिल्ली-पटना पूजा स्पेशल रोज चलेगी

इसके अलावा 04087/04088 नई दिल्ली-पटना पूजा स्पेशल का संचालन 10 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रतिदिन किया जाएगा. नई दिल्ली से ट्रेन 15.50 बजे रवाना होगी और अगले दिन 08.50 बजे डीडीयू, 10.10 बजे बक्सर तथा 11.20 बजे आरा जंक्शन पहुंचते हुए 12.45 बजे पटना पहुंचेगी.

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः ‘कहां टैक्स लगा है…?’ UPI चार्ज के सवाल पर BJP नेता रामकिशोर साहू का जवाब वायरल

ज़रूर पढ़ें