ASI हरजीत सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, पाकिस्तानी कनेक्शन आया सामने

Amritsar Police Encounter: पंजाब पुलिस ने एएसआई हरजीत सिंह हत्याकांड मामले में एक आरोपी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. जबकि दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं.
ASI Harjeet Singh

हत्‍या के 45 घंटे बाद पुल‍िस की बड़ी कार्रवाई

Punjab Police Encounter: पंजाब के अमृतसर में पिछले दिनों ड्यूटी के दौरान एएसआई हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महज 45 घंटों के भीतर ही एक मुख्‍य आरोपी दीपक सिंह को को मुठभेड़ में ढेर कर द‍िया है. पुलिस की मानें तो मुठभेड़ रात के समय हुई. यही वजह है कि दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया. हालांकि पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में लगी हुई हैं. सूत्रों की मानें तो पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी और उसके आतंकी मॉड्यूल ने यह हत्या कराई थी.

पुलिस की मानें तो आरोपी मृतक की पहचान अमृतसर के मुलेचक गांव के रहने वाले दीपक सिंह के तौर पर हुई है. पुलिस अध‍िकार‍ियों ने बताया कि दीपक ASI हरजीत सिंह की हत्या के समय उस बाइक पर सवार लोगों में से था, जिससे गोलियां चलाई गई थी. ASI हरजीत सिंह की हत्या रात में पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान हुई थी.

CP हरमनबीर सिंह ने पूरे मामले पर क्या कहा?

अमृतसर के CP हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि हम 18 तारीख को हुई ASI हरजीत सिंह की हत्या के मामले पर बहुत गंभीरता से काम कर रहे थे. हमने पूरे शहर में चेकपॉइंट बनाए थे, जिनमें से एक ठंडा रोड पर भी था. पक्की जानकारी मिलने पर हमने ‘रेड अलर्ट’ जारी किया था. जब हमने ठंडा रोड पर बने चेकपॉइंट पर संदिग्ध को रुकने का इशारा किया, तो उसने गोली चला दी.

आगे बताया कि उसने चार राउंड फायरिंग की और हमने बचाव में छह राउंड फायरिंग की. हमारी एक गोली उसे लगी. हमने तुरंत उसे फर्स्ट एड के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस बीच, उसके साथ मौजूद एक और संदिग्ध अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा है. 

पाकिस्तानी आतंकी के संपर्क में था दीपक

कमिश्नर ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि इन लोगों जिन्होंने हत्या को अंजाम दिया है. वह सभी आतंकी शहजाद भट्टी के संपर्क में थे. पुलिस ने बताया कि हरजीत सिंह की हत्या के बाद ये लोग वापस उस जगह पर आए और वीडियो बनाकर आगे भेजा. पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी और उसके आतंकी मॉड्यूल ने यह हत्या कराई थी. 

ये भी पढ़ें: बंगाल: रेजीनगर सीट से न‍िर्दलीय उम्‍मीदवार सैफुल इस्लाम गिरफ्तार, किस मामले में पुल‍िस ने उठाया?

ज़रूर पढ़ें