Asian Games 2026 India Medal Tally: एशियन गेम्स में भारत ने अब तक जीते कितने मेडल? देखें पूरी लिस्ट

India Wins Eleven Medals: जापान के आइची-नागोया में जारी एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है. 20वें एशियन गेम्स में भारत ने अब तक कुल 11 मेडल जीत लिए हैं
Asian Games 2026

एशियन गेम्स 2026

India Wins Eleven Medals: जापान के आइची-नागोया में जारी एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है. 20वें एशियन गेम्स में भारत ने अब तक कुल 11 मेडल जीत लिए हैं, जिसमें 1 गोल्ड, 5 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता है, जबकि बाकी अन्य मेडल शूटिंग, वेटलिफ्टिंग और अन्य स्पर्धाओं में आए हैं.

भारत के खाते में एक गोल्ड

विमेंस क्रिकेट स्पर्धा में भारतीय महिला टीम ने फाइनल में श्रीलंका को 147 रनों से हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया है. इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला स्मृति मंधाना 79, ऋचा घोष 49 और शैफाली वर्मा ने 48 रनों की दमदार पारी खेली और भारत के स्कोर को 200 के बार पहुंचाया. जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 69 रनों पर ही सिमट गई और उसे सिल्वर मेडल से काम चलाना पड़ा.

यह भी पढ़ें: Asian Games 2026: कभी क्रिकेटर बनने का था सपना, अब जय मीणा ने सॉफ्ट टेनिस में मेडल जीतकर रचा इतिहास

इन खिलाड़ियों ने जीता सिल्वर

  • एशियन गेम्स 2026 में वेटलिफ्टिंग में महिलाओं के 49 किग्रा केटेगरी के सेमीफाइनल में मीराबाई चानू ने 198 किलो वजन उठाकर भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता.
  • इसके अलावा महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्सा के. विनोद ने शानदार प्रदर्शन कर भारत के लिए रजत पदक जीता.
  • वहीं, महिला 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत इवेंट में इलावेनिल वलारिवन ने भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता.
  • महिलाओं के बाद पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में रुद्रांक्ष पाटिल, पर्थ माने और हिमांशु ढिल्लन ने भी सिल्वर मेडल अपने नाम किया.
  • वहीं, पुरुष 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत इवेंट में हिमांशु ढिल्लन ने भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता.

इन खिलाड़ियों ने जीता ब्रॉन्ज

  • मिक्स्ड मार्शल आर्ट वूमेंस ट्रेडिशन 60किग्रा में सूचिका तारियाल ने भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता. एशियन गेम्स में यह भारत का पहला MMA मेडल है.
  • मेंस 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत इवेंट में भारत की ओर से रुद्रांक्ष पाटिल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता.
  • शूटिंग के वूमेंस स्कीट टीम इवेंट में परिनाज धालीवाल, रायजा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान ने भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता.
  • वहीं, मेंस स्कीट टीम इवेंट में अनंतजीत सिंह नरुका, भवतेग सिंह गिल, मैराज अहमद खान ने भी ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया.
  • सॉफ्ट टेनिस में मेंस सिंगल्स इवेंट में जय मीणा ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. एशियन गेम्स में सॉफ्ट टेनिस में यह भारत का पहला मेडल है.

ज़रूर पढ़ें