भोपाल: यूजीसी के नए प्रावधानों के खिलाफ सवर्ण समाज का विरोध, पैदल मार्च निकालकर राज्यपाल को सौंपेंगे ज्ञापन

यूजीसी के नए प्रावधानों का विरोध करते हुए सवर्ण समाज ने भोपाल की सड़कों पर पैदल मार्च निकाला. इस दौरान पूरे रास्ते और चौराहों पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है.
Savarna Samaj Protest

सवर्ण समाज का विरोध

भोपाल में यूजीसी के नए प्रावधानों का विरोध करते हुए सवर्ण समाज ने पैदल मार्च निकाला है. 26 सितंबर को माता मंदिर के पास स्थित प्लेटिनम प्लाजा से शुरू होकर राजभवन तक जाएगा. यहां पर समाज के प्रतिनिधि राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन राज्यपाल को सौंपेंगे. रास्ते में और चौक चौराहे पर पुलिस बल की तैनाती की गई हैं और बैरिकेडिंग भी की गई है. सवर्ण समाज के लोग पुलिस के बेरिकेड को तोड़ते हुए रोशनपुरा चौराहे तक पहुंच चुके हैं.

सवर्ण समाज की मांग

सवर्ण समाज की प्रमुख मांगों में यूजीसी के वर्ष 2026 में लागू किए गए नए प्रावधानों को वापस लेना, आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करना और एससी-एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई से पहले जांच का प्रावधान करना शामिल है. समाज का कहना है कि इन मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से सरकार तक अपनी बात पहुंचाई जाएगी. प्रतिनिधिमंडल मार्च के बाद राजभवन पहुंचकर अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपेंगे.

सवर्ण समाज से कृष्णा बुंदेला ने कहा ‘प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में छोटे-छोटे कार्यक्रम हो रहे थे, लेकिन राजधानी भोपाल से आंदोलन का औपचारिक आह्वान किया गया है. उन्होंने कहा कि यह आंदोलन दिल्ली जाने की शुरुआत है.’

ऐसे कानून नहीं बनाने की अपील-कृष्णा बुंदेला

कृष्णा बुंदेला ने आगे कहा कि “सवर्ण समाज का बच्चा जाएगा कहां? अपने बच्चों की रक्षा के लिए हमें ही मैदान में आना पड़ेगा.” उन्होंने सरकार से ऐसे कानून नहीं बनाने की अपील की, जिनसे देश की एकता-अखंडता और सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो. उन्होंने कहा कि आंदोलन को आगे दिल्ली तक ले जाने की तैयारी है.

ये भी पढ़ें: खंडवा में गणेश विसर्जन में बड़ा हादसा, खदान के गहरे पानी में डूबे 5 युवक, 3 को बचाया, दो की तलाश जारी

ज़रूर पढ़ें