दिल्ली में PM मोदी से CM योगी की मुलाकात, एक घंटे चली बैठक, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
पीएम मोदी से मिले सीएम योगी
PM Modi Meeting With CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है. इस दौरान सीएम योगी ने पीएम मोदी को गणेश जी की प्रतिमा भेंट की है. दिल्ली में दोनों नेताओं के बीच हुई इस बैठक को लेकर अभी तक किसी आधिकारिक एजेंडे की जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन इस मुलाकात को लेकर प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है. सीएम योगी ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से भी मुलाकात की है. यूपी चुनाव से पहले इन मुलाकातों को लेकर कई तरह के कयास निकाले जा रहे हैं.
सूत्रों की मानें, तो शनिवार की दोपहर में पीएम मोदी से हुई मुलाकात में उत्तर प्रदेश से जुडे़ कई राजनीतिक मुद्दों पर बातचीत हुई. मुलाकात करीब 1 घंटे तक चली. जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव और राज्यसभा चुनाव पर भी चर्चा हुई. इसके साथ ही चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों और रणनीति पर भी बातचीत हुई.
Chief Minister of Uttar Pradesh, Yogi Adityanath met Prime Minister Narendra Modi, tweets PMO
— ANI (@ANI) September 26, 2026
(Pic: PMO/X) pic.twitter.com/MPoAlkjTKd
राज्यसभा और विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा!
यूपी चुनाव से पहले इस मुलाकात ने प्रदेश के सियासी पारे को हाई कर दिया है. विधानसभा चुनाव को भले ही अभी कुछ महीने बाकी हैं, लेकिन अभी से प्रदेश की राजनीति तेजी से गर्माने लगी है. माना जा रहा है कि इस बैठक में राज्यसभा चुनाव का मुद्दा काफी अहम रहा है. इसके साथ ही यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर भी बातचीत की गई.
10 सीटों पर होने हैं राज्यसभा चुनाव
हाल ही में यूपी में 10 सीटों पर राज्यसभा चुनाव होने हैं. इन 10 सीटों पर भाजपा करीब 8 सीटों पर मजबूत स्थिति में है यानी कि चुनाव जीत सकती है. ऐसे में मानना है कि राज्यसभा की सीटों को लेकर पार्टी ने चर्चा की होगी. हालांकि, आधिकारिक रूप से इस बैठक को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है कि किस मकसद से यह बैठक आयोजित की गई थी.
ये भी पढ़ेंः UP राज्यसभा चुनाव: वरुण गांधी-स्मृति ईरानी समेत कितने दावेदार? BJP से इन नेताओं को मिल सकता है मौका
मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज
पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सीएम योगी ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से भी मुलाकात की है. यूपी में दो-दो चुनाव से पहले देश के दो बड़े नेताओं से मुलाकात के बाद सबकी निगाहें इसी बात पर टिकी हुई हैं कि इस बैठक से जुड़ी जानकारी सामने आती है या नहीं. फिलहाल, दोनों नेताओं से मुलाकात की चर्चा जोरों से चल रही है.