Asian Games 2026: तजिंदरपाल सिंह ने शॉट पुट में जीता सिल्वर, एशियन गेम्स में लगाई मेडल की हैट्रिक
Tajinderpal Singh Wins Silver: एशियन गेम्स 2026 में भारत के खाते में एक और मेडल जुड़ गया है. भारत के तजिंदरपाल सिंह ने शॉट पुट में सिल्वर मेडल जीत लिया है. तजिंदरपाल ने पुरुषों के शॉट पुट इवेंट के फाइनल में अपने पांचवें प्रयास में 20.64 मीटर का थ्रो फेंककर सिल्वर मेडल अपने नाम किया. इसी के साथ पाल ने एशियन गेम्स में लगातार तीसरी बार पदक जीता है.
एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों के शॉट पुट इवेंट के फाइनल में तजिंदरपाल सिंह ने शानदार प्रदर्शन कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया.
फाइनल में उन्होंने पांचवें प्रयास में 20.64 मीटर का थ्रो फेंककर सिल्वर मेडल जीता. इसी के साथ उन्होंने एशियन गेम्स में मेडल की अपनी हैट्रिक पूरी कर ली है.
तजिंदरपाल सिंह तूर ने फाइनल में अपनी पहली कोशिश में 20.06 और दूसरे प्रयास में 20.26 मीटर का थ्रो फेंककर शानदार शुरुआत की.
इसके बाद तीसरे और चौथे प्रयास में वह 20 मीटर से कम थ्रो फेंक पाए थे. लेकिन अपने पांचवें थ्रो में उन्होंने 20.64 मीटर का थ्रो फेंका.
अपने इस जबरदस्त थ्रो के साथ तजिंदरपाल सिंह तूर ने सऊदी अरब के मोहम्मद तोलू को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल कर सिल्वर मेडल जीत लिया.
तजिंदरपाल सिंह ने इससे पहले 2018 जकार्ता और 2023 हांगझोउ में हुए एशियन गेम्स में लगातार दो बार गोल्ड मेडल जीता था.