Raipur: पेट्रोल पंप पर पानी वाला पेट्रोल! गाड़ियां बीच रास्ते में रुकीं, ग्राहक भड़के

Raipur: कई ग्राहकों ने बताया कि पेट्रोल भरवाने के तुरंत बाद ही उनकी बाइक और कार झटके लेने लगी और फिर बंद हो गई.मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. ग्राहकों ने पेट्रोल पंप प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की और कार्रवाई की मांग की.
raipur

रायपुर

Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है जहां रायपुर से पेट्रोल में धांधली का बड़ा मामला सामने आया है. राजधानी के पाम बिलजिओ पेट्रोल पंप में पेट्रोल में पानी देकर बेचने का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि इस पेट्रोल पंप से पेट्रोल डलवा कर जाने वाले कई ग्राहकों की गाड़ियां कुछ दूर जाकर ही बंद हो गईं.

पेट्रोल में पानी की मिलावट

गाड़ी बीच में ही रुकने के बाद जब ग्राहकों ने जांच कराई तो पेट्रोल में पानी की मिलावट की बात सामने आई.इसके बाद नाराज ग्राहकों ने पेट्रोल पंप पहुंचकर जमकर हंगामा किया. ग्राहकों का कहना है कि पंप पर खुलेआम मिलावटी पेट्रोल बेचा जा रहा है, जिससे उनकी गाड़ियां खराब हो रही हैं.

गाड़ी बीच में ही रुकने का मामला आया सामने

कई ग्राहकों ने बताया कि पेट्रोल भरवाने के तुरंत बाद ही उनकी बाइक और कार झटके लेने लगी और फिर बंद हो गई.मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. ग्राहकों ने पेट्रोल पंप प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की और कार्रवाई की मांग की. ग्राहकों का आरोप है कि पेट्रोल में पानी मिलाकर बेचा जा रहा है, जो ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी है.

फिलहाल इस मामले में जांच की मांग की जा रही है. ग्राहकों ने प्रशासन से पंप की जांच कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. बताया जा रहा है कि पाम बिलजिओ पेट्रोल पंप शहर के व्यस्त इलाके में स्थित है और यहां रोजाना सैकड़ों गाड़ियों में पेट्रोल भरा जाता है. ऐसे में पेट्रोल में पानी की मिलावट का मामला सामने आने से ग्राहकों में आक्रोश है.

सागर में BJP नेता का हाईवोल्टेज ड्रामा! बीच सड़क में बैठे, रास्ते पर लगा ट्रैफिक जाम, जानें क्या है मामला

ज़रूर पढ़ें