CG Mausam: छत्तीसगढ़ में साफ होने वाला है मौसम! IMD ने दे दिया बड़ा अपडेट

CG Mausam: अगर आने वाले दिनों की बात करें तो प्रदेश में बारिश की गतिविधि अब कम होती दिख रही है. 27 सितंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
MP Weather

मौसम

CG Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के बीच अब मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. दिन का तापमान अभी स्थिर बना रहेगा, लेकिन इसके बाद पारा धीरे-धीरे चढ़ने लगेगा. विभाग का कहना है कि 24 घंटे बाद अगले दो दिनों में दिन के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है. इससे लोगों को दिन के समय हल्की गर्मी का एहसास होगा.

2 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम?

अगर आने वाले दिनों की बात करें तो प्रदेश में बारिश की गतिविधि अब कम होती दिख रही है. 27 सितंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी आशंका है.28 सितंबर को भी एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. इस दिन के लिए मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है.

मौसम सामान्य रहेगा

29 और 30 सितंबर को भी प्रदेश में मौसम लगभग ऐसा ही बना रहेगा. कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन कोई अलर्ट नहीं है.1 और 2 अक्टूबर को भी एक-दो जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है. मौसम सामान्य रहेगा और किसी तरह की चेतावनी नहीं दी गई है.

बता दें कि, मानसून विदाई से पहले छत्तीसगढ़ में रौद्र रूप दिखा रहा है. इसके साथ ही चक्रवात ‘अर्नब’ की वजह से पूरे राज्य में जोरदार बारिश का दौर जारी है. रायपुर, बस्तर और दुर्ग संभागों में मौसम विभाग ने हेवी रेन का अलर्ट जारी किया. रायपुर समेत बड़े शहरों में तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है. खारुन नदी उफान पर है. हाल ही में, छत्तीसगढ़ के मध्य और दक्षिणी हिस्से में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है. रायपुर में बीते 24 घंटे में 69 मिमी बारिश हुई है. इस वजह से नदी-नाले उफान पर हैं. निचले इलाकों में पानी भर गया है. वहीं, जगदलपुर में पिछले 24 घंटे में 246 MM बारिश रिकॉर्ड की गई.

Ghazipur: बारिश-तूफान के बीच विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने किया उद्घाटन

ज़रूर पढ़ें