Asian Games 2026: सेमीफाइनल में कब और किस टीम से होगी भारत की टक्कर? बारिश की भेंट चढ़ा मैच तो कौन खेलेगा फाइनल

Men's Cricket Semifinal: जापान के आइची-नागोया में जारी एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट इवेंट में सेमीफाइनल की लाइन अप तय हो चुकी है.
Team India

टीम इंडिया

Men’s Cricket Semifinal: जापान के आइची-नागोया में जारी एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट इवेंट में सेमीफाइनल की लाइन अप तय हो चुकी है. लगातार हो रही बारिश ने मेंस क्रिकेट के सारे क्वार्टर फाइनल मुकाबलों पर पानी फेर दिया है, जिसके बाद आईसीसी रैंकिंग के आधार पर 4 टीमों को सेमीफाइनल का टिकट मिल गया है. बता दें, बारिश और गीले आउटफील्ड के चलते चारों क्वार्टर फाइनल मुकाबले रद्द हो गए, जिसके बाद भारत-पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं. अब सबसे बड़ा सवाल है कि सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की टक्कर कब और किस टीम से होगी? तो आइए जानते हैं…

सेमीफाइनल में किस से होगी भारत की टक्कर?

एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले 1 अक्टूबर को खेले जाएंगे. पहला सेमीफाइनल मैच पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे से शुरू होगा. वहीं, दूसरा सेमीफाइनल मैच भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार यह मुकाबला 10:30 बजे से खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें: Asian Games 2026: ट्रक ड्राइवर की बेटी ने 400 मीटर हर्डल्स में जीता ब्रॉन्ज, तोड़ डाला PT ऊषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड

बारिश के भेंट चढ़ा मैच तो कौन खेलेगा फाइनल?

क्वार्टर फाइनल मुकाबलों की तरह ही सेमीफाइनल मैचों में भी बारिश की संभावना जताई जा रही है. ऐसे में हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि अगर बारिश के कारण सेमीफाइनल मैच भी रद्द हो जाता है तो कौन सी दो टीमें फाइनल में खेलेंगी? बारिश के कारण अगर सेमीफाइनल मैच रद्द होता है तो यहां भी बेहतर रैंकिंग वाली टीम को फायदा मिलेगा. मतलब जिन दो टीमों की रैंकिंग बेहतर होगी वह फाइनल में एक दूसरे के सामने होंगी.

भारत-पाकिस्तान की हो सकती हैं भिड़ंत

अगर भारत और श्रीलंका के बीच होने वाला सेमीफाइनल मैच रद्द हो जाता है तो ऐसे में टीम इंडिया फाइनल में पहुंच जाएगी.वहीं, पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबला भी बारिश के भेंट चढ़ जाता है तो ऐसे में पाक टीम फाइनल में पहुंच जाएगी. टी20 इंटरनेशनल टीम रैंकिंग में भारत और पाकिस्तान की रैंकिंग बेहतर होने के कारण दोनों को फाइनल का टिकट मिल जाएगा. ऐसे में मेंस क्रिकेट इवेंट में फाइनल में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत देखने को मिल सकती है.

ज़रूर पढ़ें