Bhopal News: भोपाल का रोड नेटवर्क होगा 795 KM, 29 नई सड़कों का होगा चौड़ीकरण, जानें पूरी लिस्ट

Bhopal Road Widening List: सरकार का कहना है कि राजधानी की सड़कें चौड़ी होने से रोड नेटवर्क का विकास होगा. इससे लंबी लाइनों और ट्रैफिक से छुटकारा मिल सकेगा. बता दें कि सड़कों को अलग-अलग कैटेगरी में रखा गया है, जो उनकी चौड़ाई और उपयोगिता के अनुसार अलग-अलग कैटेगारी शामिल की गई हैं.
road

राजधानी भोपाल की सड़कें होंगी चौड़ी

Twenty Nine Roads Widening: प्रदेश सरकार राजधानी भोपाल को विकास की नई दिशा में ले जाने के लिए लगातार काम कर रही है. हाल ही में सरकार ने भोपाल मास्टर प्लान 2047 का ड्राफ्ट जारी किया है, जिसमें यह तय किया गया है कि आने वाले समय में रजधानी के किन-किन सक्टर में कितना विकास होगा. वहीं ड्राफ्ट में भोपाल के रोड नेटवर्क को बढ़ाने का भी प्रस्ताव है. भोपाल विकास योजना 2047 के तहत मौजूदा 515 किलोमीटर के रोड नेटवर्क को बढ़ाकर 795.61 किलोमीटर करने की तैयारी की जा रही है. नई ड्राफ्ट के अनुसार, भोपाल में लगभग 280.61 किलोमीटर नई सड़कें बनेंगी.

चौड़ी सड़कों से ट्रैफिक की समस्या होगी कम

सरकार का कहना है कि राजधानी की सड़कें चौड़ी होने से रोड नेटवर्क का विकास होगा. इससे लंबी लाइनों और ट्रैफिक से छुटकारा मिल सकेगा. बता दें कि सड़कों को अलग-अलग कैटेगरी में रखा गया है, जो उनकी चौड़ाई और उपयोगिता के अनुसार अलग-अलग कैटेगारी शामिल की गई हैं.

कई प्रस्तावित सड़कें अब तक अधूरी

खबरों के अनुसार, भोपाल विकास योजना 2005 में कुल 26 सड़कों का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन उनमें से कई सड़कें आज तक नहीं बन पाई हैं. पिछले 20 सालों में इन रास्तों पर नई बस्तियां बस गईं और कई तरह के निर्माण हो गए, जिस वजह से सड़क बनाना मुश्किल हो गया है. एक सड़क पर तो 446 मकान बने हुए हैं, तो वहीं दूसरी सड़क पर अवैध कॉलोनियां बसने से उसका निर्माण संभव नहीं हो पा रहा है. अब भोपाल विकास योजना 2047 में जो नए रास्ते प्रस्तावित किए गए हैं, वे शहर के भविष्य के सड़क नेटवर्क की दिशा त्या करेंगे.

29 नई और संशोधित सड़कों का प्रस्ताव

बता दें कि नए विकास ड्राफ्ट में बहतर कनेक्टिविटी के लिए लगभग 280 किलोमीटर के नए और संशोधित सड़क मार्गों को शामिल किया गया है. इन प्रस्तावित सड़कों में अनंतपुर-घाटखेड़ी 10.18 किलोमीटर, अनंतपुर-कनासैया 1.56 किलमीटर, बरई-अनंतपुर 10.35 किलोमीटर, बावड़िया कलां-चीचली कोलार 5.70 किलोमीटर और दीपली-बागरोद 6.91 किलोमीटर जैसी कुल 29 सड़कों का चौड़ीकरण किया जाना है.

ये भी पढ़ें-स्वच्छता और सैनिटेशन में मॉडल बनेंगे MP के शहर, PRAGATI-50 पहल में शामिल भोपाल, इंदौर और उज्जैन

14 सड़कें 45 मीटर चौड़ी होंगी

वहीं जारी ड्राफ्ट के अनुसार, 14 सड़कों का लगभग 45 मीटर तक चौड़ीकरण होगा, जिनकी कुल लंबाई 59.84 किलोमीटर होगी. इन सड़कों में अमरावद खुर्द-बंगरसिया 4.81 किलोमीटर, बगरोदा-रापड़िया 3.95 किलोमीटर, बैरागढ़ चीचली-बंगरसिया 1.33 किलोमीटर और बरई-बैरागढ़ चीचली मिसरोद 11.15 किलोमीटर समेत राजधानी भोपाल की कुल 14 सड़कों का चौड़ीकरण किया जाना है.

ज़रूर पढ़ें