MPNRC का गजब कारनामा! गधे के नाम पर जारी किया नर्सिंग सर्टिफिकेट, अब दी सफाई

MPNRC Donkey Nursing Certificate: मध्य प्रदेश से अजब-गजब मामला सामने आया. जहां गधे के नाम नर्सिंग सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया. अब इसे लेकर बवाल मचा हुआ है. जहां एक ओर एमपी नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल (MPNRC) पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं तो वहीं काउंसिल इसे सिस्टम की गलती बता रहा है.
MPNRC Donkey Nursing Certificate

मध्य प्रदेश में गधे के नाम पर नर्सिंग सर्टिफिकेट जारी

Fake Nursing Certificate Clarification: मध्य प्रदेश से अजब-गजब मामला सामने आया. जहां गधे के नाम नर्सिंग सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया. अब इसे लेकर बवाल मचा हुआ है. जहां एक ओर एमपी नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल (MPNRC) पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं तो वहीं काउंसिल इसे सिस्टम की गलती बता रहा है.

सर्टिफिकेट में क्या लिखा है?

MPNRC ने DONKEY MPNRC के नाम से रजिस्ट्रेशन का सर्टिफिकेट जारी किया है. पिता के नाम के आगे DONKEY FATHER लिखा हुआ है. इसके साथ ही जानकारी दी हुई है कि इन्होंने बीएससी नर्सिंग का प्रशिक्षण भोपाल नर्सिंग कॉलेज से 16 जुलाई 2021 से 13 अगस्त 2025 के बीच लिया है. अब इसे लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं.

रवि परमार ने लगाए आरोप

NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने दावा किया है कि परिषद की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में आवश्यक दस्तावेजों के वास्तविक सत्यापन के बिना आवेदन आगे बढ़ने और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी होने की गंभीर खामी मौजूद है.

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आवेदन में गधे (Donkey) की फोटो अपलोड की गई और आवश्यक दस्तावेजों के स्थान पर ऐसे दस्तावेज अपलोड किए गए. जिनमें कोई वास्तविक शैक्षणिक योग्यता प्रमाणित नहीं होती थी. इसके बाद ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से निर्धारित शुल्क का भुगतान किया गया.

ये भी पढे़ं: Mohan Cabinet Decision: DBT से दी जाएगी स्कूल ड्रेस की राशि, पढ़ें मोहन यादव कैबिनेट के फैसले

MPNRC ने दी सफाई

MPNRC के रजिस्ट्रार डॉ उपेंद्र धोते ने सफाई देते हुए कहा कि ‎इसमें एमपी ऑनलाइन के पोर्टल से गलती हुई है. ‎एमपी ऑनलाइन से गलत डाटा डाला गया है. हमें एमपी ऑनलाइन से इस बारे में पूछना होगा. ‎फिलहाल पोर्टल बंद कर दिया गया है और जितने भी डॉक्यूमेंट जारी किए गए हैं, सबकी जांच होगी. ‎मामले में जांच करा रहे हैं. जिसकी भी लापरवाही पायी जाएगी, उन पर कार्रवाई होगी.
‎

ज़रूर पढ़ें