CM विष्णुदेव साय का सिंगापुर दौरा, SING फोरम 2026 में होंगे शामिल, उद्योगपतियों से करेंगे चर्चा
सिंगापुर दौरे पर सीएम विष्णुदेव साय
CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सिंगापुर दौरे पर हैं. वे यहां राज्य में निवेश की नई संभावनाओं को विस्तार देने के लिए पहुंचे हैं. सीएम उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे और छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे. सिंगापुर पहुंचने पर उच्चायुक्त डॉ. शिल्पक अंबुले ने मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत किया.
मुख्यमंत्री ने दी जानकारी
सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करके जानकारी दी कि सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन द्वारा आयोजित प्रथम SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ को सहभागी बनने का यह ऐतिहासिक अवसर प्राप्त हुआ है. यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदेश की उपलब्धियों, विकास की अपार संभावनाओं और निवेश के आकर्षक अवसरों को वैश्विक निवेशकों के समक्ष प्रस्तुत करने का माध्यम बनेगी. इसके साथ ही CEO राउंडटेबल में सिंगापुर के प्रमुख निवेशकों एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से विस्तृत चर्चा भी होगी.
भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ के नामित होने पर, राज्य में निवेश की नई संभावनाओं को विस्तार देने के उद्देश्य से आज सिंगापुर पहुँचने पर यहाँ भारत के उच्चायुक्त डॉ. शिल्पक अंबुले जी ने आत्मीय स्वागत किया।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) October 3, 2026
सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन द्वारा आयोजित प्रथम SING फोरम 2026… pic.twitter.com/t8Bp4O5daF
पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा कि हमारी सरकार का दृढ़ प्रयास है कि नई औद्योगिक नीति, प्रचुर प्राकृतिक संसाधन, सुदृढ़ अधोसंरचना, कुशल मानव संसाधन तथा उभरते क्षेत्रों की संभावनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख निवेश गंतव्यों में स्थापित किया जाए और वैश्विक निवेश मानचित्र पर प्रदेश की मजबूत पहचान बने.
ये भी पढ़ें: CG News: युवा कांग्रेस चुनाव में फर्जी वोटिंग का आरोप, शिकायतें पहुंचीं दिल्ली, रोक की मांग तेज
राउंडटेबल मीटिंग में हिस्सा लेंगे
सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन की ओर से पहला SING फोरम का आयोजन किया जा रहा है. इस में छत्तीसगढ़ के सहभागी राज्य बनाया गया है. राज्य का प्रतिनिधित्व सीएम विष्णुदेव साय कर रहे हैं. सीएम राउंडटेबल बैठक में हिस्सा लेंगे. औद्योगिक गतिविधियों और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना है.