सिंगापुर से छत्तीसगढ़ में आएगा बड़ा निवेश! 3 से 6 अक्टूबर तक विदेश दौरे पर रहेंगे CM साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 3 से 6 अक्टूबर 2026 तक सिंगापुर के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह कई कार्यक्रमों का हिस्सा भी बनेंगे.
Vishnudeo Sai

सीएम विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 3 से 6 अक्टूबर 2026 तक सिंगापुर के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह कई कार्यक्रमों का हिस्सा भी बनेंगे. विदेश मंत्रालय, भारत सरकार ने सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ (SING) फोरम 2026 के लिए देश के दो राज्यों छत्तीसगढ़ और हरियाणा का चयन किया है. इसी के चलते सीएम साय सिंगापुर के दौरे पर जाएंगे. वे इस दौरान भारत-सिंगापुर विकास और कारोबार सम्मेलन में भी शामिल होंगे.

CEO राउंडटेबल में भी शामिल होंगे सीएम

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल इस फोरम में राज्य का प्रतिनिधित्व करेगा। मुख्यमंत्री सिंगापुर के उद्योगपतियों, निवेशकों और बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ की औद्योगिक क्षमता और निवेश के अवसरों की जानकारी देंगे. इतना ही नहीं CEO राउंडटेबल में भी वे निवेशकों से सीधी बातचीत करेंगे.

सीएम के इस दौरे में इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, IT-ITES, GCC और फार्मा जैसे क्षेत्रों में निवेश के साथ रोजगार, नई तकनीक, कौशल विकास और हरित विकास पर चर्चा की जाएगी.

सीएम साय के दौरे का उद्देश्य

सीएम साय के इस दौरे की सबसे खास बात ये है कि छत्तीसगढ़ में विदेशी निवेश की संभावनाओं को बढ़ावा देना और प्रदेश की औद्योगिक क्षमता को वैश्विक निवेशकों के सामने रखना है. इसी उद्देश्य के साथ सीएम साय सिंगापुर की प्रमुख कंपनियों, निवेश संस्थानों और वैश्विक कारोबारी समूहों के सीईओ और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सीधे बातचीत करेंगे.

मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक विकास नीति, निवेशकों को दी जा रही सुविधाओं, वनक्लिक सिंगल विंडो सिस्टम और उद्योगों के लिए बनाए गए कारोबारी माहौल की जानकारी देंगे. इसके साथ ही निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित किया जाएगा.

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः CG News: मिर्ची की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 2 करोड़ का गांजा, तस्कर गिरफ्तार 

ज़रूर पढ़ें