‘बुरहान-अफजल और बाटला पर चिल्लाने वाले…’, स्मित मछार पर गांधी परिवार की चुप्पी को लेकर BJP ने दागे सवाल
भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी (File Photo)
Flydubai Pilot Capt Smit Machhar: फ्लाईदुबई फ्लाइट के पायलट कैप्टन स्मित मछार को लेकर भाजपा ने कांग्रेस नेताओं पर बड़ा हमला बोला है. भाजपा के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने पूछा कि बुरहान वानी, याकूब मेमन पर तुरंत मुखर होने वाले गांधी परिवार के मुंह से स्मित मछार पर एक शब्द भी क्यों नहीं निकला? कांग्रेस की खामोशी पर सवाल उठाए हैं.
क्या बोले BJP सांसद?
BJP सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, “आज हम कांग्रेस पार्टी से सीधे पूछना चाहते हैं. जो लोग जाकिर नाइक को शांति का मसीहा मानते थे, अफजल गुरु को हालात का मारा बताते थे, बुरहान वानी को भटका हुआ युवा कहते थे, याकूब मेमन की फांसी को ‘न्यायिक हत्या’ करार देते थे और बाटला हाउस एनकाउंटर पर आंसू बहाते थे, वे अब एक शब्द भी क्यों नहीं बोल रहे हैं? कैप्टन स्मित मछार के लिए कोई बात क्यों नहीं कही जा रही, जिन्होंने इतनी बहादुरी दिखाई और कई लोगों की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाली? हम इस मामले पर कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से सीधा जवाब चाहते हैं?”
#WATCH | Delhi | BJP MP Sudhanshu Trivedi says, "Today, we want to ask the Congress party directly: Why is there not a single word of praise coming from those who hailed Zakir Naik as a messiah of peace, described Afzal Guru as a victim of circumstance, called Burhan Wani a misguided youth, termed Yakub Memon’s execution a "judicial killing," and shed tears over the Batla House encounter? Why is there no word for Captain Smit Machchhar, who displayed such valour and risked his own life to save so many others? We demand a direct answer from the top leadership of the Congress party regarding this"
— ANI (@ANI) October 4, 2026
हालांकि, गांधी परिवार की ओर से कोई भी कैप्टन स्मित मछार को लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया. जबकि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और जयराम रमेश जैसे दिग्गजों ने कैप्टन स्मित को बहादुर बताया था. गांधी परिवार की इन्हीं चुप्पियों को लेकर भाजपा ने घेरने का प्रयास किया है.
ये भी पढ़ेंः ‘पुलिसकर्मियों ने किया यौन उत्पीड़न…’, जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट के दौरान 3 महिला पत्रकारों ने लगाए गंभीर आरोप
गांधी परिवार की चुप्पी पर उठे सवाल
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने स्मित मछार की तारीफ करते हुए उन्हें बहादुर बताया था और कहा कि स्मित ने अपनी जान की परवाह किए बिना विमान में सवार 180 यात्रियों की जान बचाई. कांग्रेस के कई बड़े दिग्गज नेताओं ने कैप्टन स्मित और उनके माता-पिता समेत पूरे परिवार को बधाई दी. लेकिन गांधी परिवार की ओर से कोई प्रतिक्रिया ना आना. कई सवाल खड़े कर दिए हैं.