CG News: लाइब्रेरी से घर लौट रही पुलिस कर्मी की बेटी पर एसिड अटैक, हायर सेंटर रेफर
इनपुटः डिलेश्वर देवांगन.
CG News: बालोद. जिला मुख्यालय में सोमवार को युवती पर एसिड अटैक की घटना से हड़कंप मच गया. कोतवाली थाना क्षेत्र के आमापारा में जिला ग्रंथालय से घर लौट रही युवती पर एक युवक ने कथित तौर पर एसिड से हमला कर दिया. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.
बताया जा रहा है कि युवती लाइब्रेरी से अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान आमापारा इलाके में सरफिरे युवक ने उस पर एसिड फेंक दिया. हमले में युवती घायल हो गई. आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया.
जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद युवती की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि पीड़िता पुलिस कर्मी की बेटी है.
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही आरोपी की तलाश में जुटी है. फिलहाल हमले के कारण और आरोपी की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ये खबर भी जरूर पढ़ेंः जाम छलका, स्टेयरिंग डोला और फिर… रायपुर की सड़कों पर एक रात में धराए 48 नशेड़ी ‘रईसजादें’