सिंगापुर से छत्तीसगढ़ को मिला 350 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, Valency International करेगी इन्वेस्ट

छत्तीसगढ़ में जल्द ही इंटीग्रेटेड एग्रो-फूड प्रोसेसिंग और एक्सपोर्ट हब बनने वाला है. सीएम साय ने सिंगापुर मुख्यालय वाली एक कंपनी को 350 करोड़ रुपये निवेश करने का प्रस्ताव सौंपा है.
Chhattisgarh Singapore Investment

छत्तीसगढ़ में सिंगापुर से आएगा बड़ा निवेश

छत्तीसगढ़ में जल्द ही इंटीग्रेटेड एग्रो-फूड प्रोसेसिंग और एक्सपोर्ट हब बनने वाला है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिंगापुर में आयोजित इस फोरम में सिंगापुर में मुख्यालय वाली ग्लोबल एग्रीबिज़नेस कंपनी ‘वैलेंसी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड’ को ₹350 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव सौंपा है. इसकी जानकारी सीएमओ छ्त्तीसगढ़ दौरा ट्वीट कर दी गई है. सीएम साय के प्रस्ताव पर सिंगापुर की Valency International कंपनी छ्त्तीसगढ़ में बड़ा निवेश करने जा रही है.

फूड प्रोसेसिंग और एक्सपोर्ट हब

दुनिया के अलग-अलग 22 देशों में काम करने वाली यह कंपनी छत्तीसगढ़ में एक इंटीग्रेटेड एग्रो और फूड प्रोसेसिंग और एक्सपोर्ट हब स्थापित करेगी. यह हब काजू, तिल, दालों और मूंगफली की प्रोसेसिंग करेगा, जिससे हमारे किसानों के लिए नए बाज़ार खुलेंगे, राज्य के भीतर ही उनकी उपज की वैल्यू बढ़ेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे.

AI-रेडी डेटा सेंटर कैंपस होगा स्थापित

छत्तीसगढ़ की ‘खेत से ग्लोबल बाज़ार तक’ की यात्रा एक और बड़े कदम के साथ आगे बढ़ रही है. इतना ही नहीं, सिंगापुर में आयोजित SING फ़ोरम 2026 में, छत्तीसगढ़ को ₹43,250 करोड़ के FDI निवेश का वादा मिला. इनमें से, एनर्जी कैपिटल ग्लोबल ₹41,750 करोड़ की लागत से 100 MW क्षमता वाला AI-रेडी डेटा सेंटर कैंपस स्थापित करेगी, जबकि सनस्ट्रीम ग्रीन एनर्जी सोलर, बैटरी स्टोरेज और कंपोनेंट सेक्टर में ₹1,500 करोड़ का निवेश करेगी.

सीएम विष्णु देव साय ने कहा…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि निवेश के ये वादे छत्तीसगढ़ की नीतियों, क्षमता और लोगों में बढ़ते भरोसे को दर्शाते हैं. इससे डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, रोज़गार और युवाओं के लिए नए अवसरों को बढ़ावा मिलेगा. सुशासन वाली सरकार निवेश, उद्योग और इनोवेशन के लिए अनुकूल माहौल तैयार कर रही है और छत्तीसगढ़ को एक विकसित अर्थव्यवस्था की ओर आगे बढ़ा रही है.

यह भी पढ़ें: यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा, अब हफ्ते में दो दिन चलेगी अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस

ज़रूर पढ़ें