छत्तीसगढ़ में 8000 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास को भी मिलेगा मौका, आज से शुरू होगा रोजगार मेला
रोजगार मेला
CG Rozgar Mela: रायपुर: छत्तीसगढ़ में नौकरी ढूंढ रहे युवाओं के लिए आज और कल का दिन बेहद खास होने वाला है. राजधानी रायपुर में आज यानी कि 7 अक्टूबर से दो दिवसीय राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन हो रहा है. सेवा संकल्प अभियान के तहत बूढ़ापारा स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में 7 और 8 अक्टूबर को ये मेला लगेगा. खास बात यह है कि कल यानी कि 8 तारीख को मेले में सीएम साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे.
8000 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती
मिली जानकारी के मुताबिक, रोजगार मेले में 8 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी. भर्ती अलग-अलग विभागों में की जाएगी. रोजगार विभाग के अनुसार मेले के लिए अब तक 62 कंपनियों ने 9,449 रिक्तियों की जानकारी दी है. इनमें से 8 हजार से अधिक पदों पर युवाओं को सीधे रोजगार का अवसर मिलेगा.
CM साय की विदेश यात्रा सुपरहिट, आज 43,600 करोड़ का निवेश लेकर वापस आएंगे छत्तीसगढ़
सीएम साय होंगे शामिल
युवाओं को प्रोत्साहन देने के लिए प्रदेश के मुखिया सीएम साय भी रोजगार मेले में 8 तारीख को शामिल होने वाले हैं. जी हां, मेले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि होंगे और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह अध्यक्षता करेंगे. इच्छुक युवा अपने डॉक्यूमेंट्स के साथ इंडोर स्टेडियम पहुंच सकते हैं.
इस मेले में अलग-अलग युवाओं को नौकरी मिलेगी. मेले की सबसे खास बात ये है कि 10वीं-12वीं पास से लेकर ITI, डिप्लोमा और इंजीनियरिंग पास युवा तक सभी के लिए अवसर है. तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों तरह के क्षेत्रों में भर्तियां की जाएंगी.