Navratri Breakfast Recipe: नवरात्रि में सुबह की भागदौड़ में झटपट बनाएं ये व्रत वाले नाश्ते, मिनटों में होंगे तैयार
नवरात्रि में ये डिश बनाएं
Quick Fasting Breakfast Ideas: नवरात्रि के दिनों में सुबह का समय काफी भागदौड़ भरा होता है. पूजा की तैयारी, घर के काम और ऑफिस या कॉलेज के लिए निकलने की जल्दी के बीच नाश्ता बनाना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में मन करता है कि कुछ ऐसा बनाया जाए जो जल्दी तैयार हो जाए, पेट भ भर दे और व्रत में भी खाया जा सके. अगर आप भी व्रत रख रहे हैं और ज्यादा समय किचन में नहीं बिताना चाहते, तो ये 7 आसान रेसिपी आपके काम आ सकती हैं.
साबूदाना खिचड़ी
व्रत में साबदाना खिचड़ी सबसे आसान और पसंदीदा नाश्ता है. अगर आपने रात में साबूदाना भिगोकर रख दिया है, तो सुबह इसे मूंगफली, जीरा और हरी मिर्च के साथ झटपट बना सकते हैं. ऊपर से नींबू और हरा धनिया डालने से इसका स्वाद और बढ़ जाता है.
कुट्टू का चीला
सुबह के लिए कुट्टू का चीला भी एक अच्छा ऑप्शन है. कुट्टू के आटे में उबला आलू, हरी मिर्च और सेंधा नमक मिलाकर घोल बना लें. फिर तवे पर थोड़ा घी गाकर इसे सेंक लें. व्रत में दही खाते हैं तो इसके साथ दही ले सकते हैं.
सामक के चावल की खिचड़ी
सामक के चावल से बनी खिचड़ी हल्की और पचने में आसान होती है. इसमें आलू, मूंगफली और व्रत वाले मसाले डालकर इसे सुबह के नाश्ते में बना सकते हैं.
साबूदाना टिक्की
अगर घर में पहले से उबले आलू रखे हैं, तो साबूदाना टिक्की बहुत जल्दी बन जाती है. साबूदाना, आलू और मूंगफली मिलाकर छोटी-छोटी टिक्की बना लें और तवे पर हल्का घी लगाकर सेंक लें. यह खाने में क्रिस्पी और टेस्टी लगती है.
ये भी पढ़ें-Navratri Vrat Recipe: नवरात्रि में झटपट बनाएं ये 4 टेस्टी डिश, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी बरकरार
फल और दही का बाउल
सुबह अगर ज्यादा कुछ बनाने का मन न हो, तो कुट्टू की रोटी और ताजा दही सबसे आसान और बढ़िया ऑप्शन है. आप कुट्टू के आटे की नरम-नरम रोटियां बनाकर उन्हें दही के साथ मजे से खा सकते हैं.