GIS से पहले निवेश की कवायद! CM मोहन यादव का मुंबई दौरा, उद्योगपतियों से करेंगे मुलाकात

CM Mohan Yadav Mumbai Visit: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को मुंबई दौरे पर रहेंगे. मध्य प्रदेश में निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मुंबई में उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात करेंगे.
CM Mohan Yadav

सीएम मोहन यादव

CM Mohan Yadav Mumbai Visit: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को मुंबई दौरे पर रहेंगे. मध्य प्रदेश में निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मुंबई में उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात करेंगे. जनवरी 2027 में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले होने वाले इस संवाद में प्रदेश में विकसित किए जा रहे विभिन्न सेक्टर के औद्योगिक क्षेत्रों और उनमें उपलब्ध निवेश अवसरों को संबंधित उद्योग समूहों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा.

वन-टू-वन मुलाकात करेंगे

मुख्यमंत्री प्रमुख उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन मीटिंग करेंगे. मुंबई देश के प्रमुख औद्योगिक और कारोबारी केंद्रों में ही नहीं है बल्कि देश की आर्थिक राजधानी भी है. यहां ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट्स, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मास्युटिकल्स, टेक्सटाइल्स, केमिकल्स और उभरती ऊर्जा प्रौद्योगिकियों से जुड़े बड़े उद्योग समूह हैं. इन क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं को संबंधित कंपनियों तक पहुंचा रहा है, ताकि प्रदेश में विकसित किए जा रहे औद्योगिक अवसरों को उद्योगों की जरूरत और उनकी विस्तार योजनाओं से जोड़ा जा सके.

इन प्रोजेक्ट को प्रमुखता से रखा जाएगा

ग्वालियर के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन, नर्मदापुरम के बाबई मोहासा रिन्यूएबल एनर्जी इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग जोन, धार के पीएम मित्रा पार्क और उज्जैन के मेडिकल डिवाइसेज पार्क को प्रमुखता से सामने रखा जाएगा. ये परियोजनाएं अलग-अलग क्षेत्रों की जरूरत के अनुसार तैयार किए जा रहे विशेष औद्योगिक क्षेत्रों का हिस्सा हैं.

ग्वालियर में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग, नर्मदापुरम में रिन्यूएबल एनर्जी उपकरण, धार में टेक्सटाइल और गारमेंट तथा उज्जैन में मेडिकल डिवाइसेज और हेल्थकेयर मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े उद्योगों के लिए अवसर उपलब्ध हैं. इन क्षेत्रों में निवेश से संबंधित उद्योगों के साथ सहायक इकाइयों और स्थानीय सप्लाई चेन के विकास की संभावनाएं भी बनेंगी.

ये भी पढ़ें: ‘घर में बैठूंगा तो बीमार पड़ जाऊंगा’, उज्जैन से अयोध्या यात्रा पर बोले दिग्विजय सिंह – दशहरा से यात्रा शुरू करेंगे

GIS से पहले मुबंई दौरा अहम

एमपी सरकार ने जनवरी 2027 में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों के साथ देश और विदेश के प्रमुख उद्योग समूहों से सीधा संपर्क बढ़ाया है. क्षेत्रीय उद्योग सम्मेलनों के बाद अब देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में जाकर संबंधित उद्योगों से बातचीत की जा रही है.

मुंबई में भारत स्थित विदेशी मिशनों के साथ भी संवाद होगा. इसके माध्यम से मध्य प्रदेश में उपलब्ध निवेश अवसरों को अंतर्राष्ट्रीय कारोबारी नेटवर्क तक पहुंचाने और विदेशी निवेशकों को प्रदेश के क्षेत्र विशेष के अवसरों से जोड़ने की संभावनाओं पर चर्चा होगी.

ज़रूर पढ़ें