Nana Patekar Last Movie: चंबल के बीहड़ों में शूट हुई थी नाना पाटेकर की आखिरी फिल्म, जानें कब होगी रिलीज

हिंदी और मराठी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से पूरे बॉलीवुड में मातम पसरा हुआ है. उनकी आखिरी फिल्म चंबल के बीहड़ों में शूट हुई है.
nana patekar upcoming movies

नाना पाटेकर की आने वाली फिल्म

हिंदी और मराठी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से पूरे बॉलीवुड में मातम पसरा हुआ है. अपना पूरा जीवन सादगी से व्यतीत करने वाले नाना पाटेकर की अचानक मृत्यु से उनके फैंस दुखी हैं. नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह गोवा में कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया. वे अपने घर में सुबह 5:20 बजे बेहोश मिले थे. डॉक्टर्स ने सीपीआर के जरिए उनकी जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे.

चंबल के बीहड़ों में हुई थी शूटिंग

इसी साल यानी 2026 में नाना पाटेकर अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए ग्वालियर आए थे. चंबल नदी के बीहड़ों में शूटिंग के दौरान फैंस की भीड़ उनकी एक झलक पाने के लिए उमड़ पड़ी थी. बीहड़ में रहस्यमयी भूत बंगला और डरावनी गुफा का सेट आने वाली हॉरर फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ के लिए तैयार किया गया था. फिल्म के कुछ दृश्य ग्वालियर में फिल्माए गए.

कौन सा किरदार निभा रहे हैं नाना पाटेकर

शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर काले कपड़ों में तांत्रिक बन नवजात को गोद में लिए हुए दिखे. बढ़ी हुई दाढ़ी के साथ उनका लुक अलग ही था. इस फिल्म में सैंयारा फेम अभिनेत्री अनीत पड्डा भी हैं. फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है. स्त्री, भेड़िया, मुंज्या, स्त्री 2 और थम्मा जैसी फिल्मों के साथ आदित्य सरपोतदार का नाम सफलतापूर्वक जुड़ा हुआ है.

2027 में होगी फिल्म रिलीज

ऐसा माना जा रहा है कि ये फिल्म साल 2027 में रिलीज हो सकती है. अब चूंकि नाना पाटेकर नहीं रहे. इसलिए ये फिल्म उनकी आखिरी फिल्म साबित होंगी. इसलिए इस फिल्म को देखने और अपने चहेते अभिनेता को एक आखिरी बार बड़े पर्दे पर अभिनय करते देखने उनके फैंस सिनेमाहॉल जरूर पहुंचेंगे।

नाना का मध्य प्रदेश से पुराना जुड़ाव

नाना का मध्य प्रदेश से पुराना जुड़ाव रहा है. उन्होंने अपने 5 दशक के लंबे फिल्मी करियर में कई फिल्मों की शूटिंग मध्य प्रदेश में की. इनमें ‘राजनीति’, ‘तरकीब’ और ‘थोड़ा सा रूमानी हो जाएं’ जैसी फिल्में शामिल हैं. पहली फिल्म ‘थोड़ा सा रूमानी हो जाएं’ थी, जो साल 1990 में रिलीज हुई थी. इसके बाद साल 2000 में आई क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘तरकीब’ की शूटिंग भी पचमढ़ी में की गई थी.

यह भी पढ़ें: Nana Patekar Best Movies: परिंदा से लेकर क्रांतिवीर तक, नाना पाटेकर की ये 10 फिल्में नहीं भूल पाएंगे आप

ज़रूर पढ़ें