दिल्ली के प्रदर्शन से सोनम वांगचुक ने बनाई दूरी! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध छोड़ कहां बिजी हैं?

Sonam Wangchuk: दिल्ली के जंतर पर होने वाले प्रदर्शन में सोनम वांगचुक शामिल नहीं होंगे. इस फैसले के पीछे की वजह उन्‍होंने खुद सोशल मीडिया पर बताई है.
JP Nadda and Jitendra Singh Meet Sonam Wangchuk

सोनम वांगचुक

Delhi CJP protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज यानी कि 10 अक्टूबर को होने वाले CJP के विरोध प्रदर्शन में सोनम वांगचुक शामिल नहीं होंगे. इस बात की जानकारी खुद उन्‍होंने सोशल मीड‍िया पर दी है. जहां एक तरफ प्रदर्शन के जरिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध जताने की तैयारी है, वहीं वांगचुक ने अपना ध्यान हिमालय से जुड़े मुद्दों पर फोकस करने का फैसला किया है.

सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वो इस प्रदर्शन में शामिल नहीं हो रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि सरकार की तरफ से हमारे काम में रुकावट डालने और उसे नुकसान पहुंचाने की तमाम कोशिशों के बावजूद, हम देश की सुरक्षा के लिए काम करते रहेंगे’.

कहां ब‍िजी हैं सोनम?

सोनम ने बताया कि द‍िल्‍ली के प्रदर्शन में शामिल न होने के पीछे की एक वजह ये है कि अभी एक काम कर रहे हैं. वे पानी की सुरक्षा के लिए कृत्रिम ग्लेशियर बनाना और ग्लेशियर झील में बाढ़ (GLOF) से सुरक्षा के लिए प्रयोग कर रहे हैं. इससे ऊंचे हिमालय में मौजूद 200 से ज्यादा ‘टिकिंग वॉटर बॉम्ब’ के खतरे को कम किया जा सकेगा.

इसके साथ ही उन्‍होंने फैज साहब के लिखे शब्दों के माध्यम से कहा कि और भी गम हैं जमाने में सियासत के सिवा, राहतें और भी हैं वस्ल की राहत के सिवा.

क्या है CJP का प्रदर्शन?

देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में कॉकरोज जनता पार्टी प्रदर्शन करने वाली है. उनकी मांग है कि ज्ञानेश अपने पद से इस्तीफा दें. क्योंकि उन्‍होंने एसआईआर प्रक्रिया के जरिए लोगों से वोट देने का अधिकार छीना है. इसके साथ ही चुनाव आयोग में वह अपनी मनमर्जी चलाते हैं.

इससे पहले हुए प्रदर्शन में सोनम वांगचुक ही मुख्‍य चेहरा थे. तो ऐसा माना जा रहा था कि इस बार भी वे शामिल होंगे. हालांकि उनके फैसले ने हर किसी को हैरान किया है.

ये भी पढ़ें:Delhi CJP Protest Live: जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन, यूट्यूबर ध्रुव राठी को पुल‍िस ने घर से उठाया

ज़रूर पढ़ें