शादी का ऐड देखकर फंसा 53 साल का बुजुर्ग, जीवनसाथी बनने वाली महिला ने लाखों ठगे

Janjgir Champa News: रेशम लाल को लगा कि जब उनसे संपर्क केवल पैसे ऐंठने के लिए किया जा रहा है, तो उन्होंने अपनी रकम वापस मांग ली. लेकिन पैसे उन्हें नहीं मिले. जिससे उन्हें ठगी का अहसास हुआ. रेशम ने फौरन पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.
janjgir

जांजगीर

Janjgir Champa News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां, पुलिस ने शादी के पर ठगी करने वाले गिरोह का भांडाफोड़ कर दिया है. पुलिस ने पूरे मामले में चार महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है. गिरोह बहुत ही शातिर तरीके से लूट की घटना को अंजाम देता था. इस बार गिरोह ने 5.65 लाख रुपये ठगे .

यह है पूरा मामला

दरअसल, इस बारी गिरोह ने 53 साल के बुजुर्ग को अपने झांसे में फंसाया. ठगों ने शादी का ऐड जारी किया था. ठगों के इस जाल में 53 साल के रेशम लाल साहू फंस गए. पदमा जिसने बताया कि वो महासमुंद के सरकारी अस्पताल में नर्स के रूप में काम करती हैं उसने राशम लाल साहू से संपर्क बढ़ाया. पदमा ने कभी खुद का एक्सीडेट, तो कभी खुद की बीमारी, तो कभी मां का इलाज बताकर रेशम लाल साहू से पैसे ठग लिए.

CG News: डेढ़ करोड़ के स्कूल में पढ़ते हैं सिर्फ 3 स्टूडेंट्स, पढ़ाने के लिए 8 शिक्षक, लाखों में है सैलरी

बुजुर्ग को हुआ ठगी का अहसास

रेशम लाल को लगा कि जब उनसे संपर्क केवल पैसे ऐंठने के लिए किया जा रहा है, तो उन्होंने अपनी रकम वापस मांग ली. लेकिन पैसे उन्हें नहीं मिले. जिससे उन्हें ठगी का अहसास हुआ. रेशम ने फौरन पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. जब पुलिस ने मामले की जांच की तो, शिकायत सही पाई गई.

पुलिस ने किया गिरफ्तार

बताते चलें कि, पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद चार महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार हुए आरोपियों के नाम भूमिका रंगारी, नसीम बानो, तय्यबा बान, शायना बानो और रोहित कुमार गुप्ता हैं. वे सभी राजनांदगांव क्षेत्र के रहने वाले हैं. पुलिस अब उनकी हिस्ट्री खंगाल रही है.

ज़रूर पढ़ें