October Movie Releases: नवरात्रि पर सिनेमाघरों में होगा मनोरंजन का धमाका, रिलीज होंगी ये बड़ी फिल्में

October Navratri Movie Releases: अक्टूबर में बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक कई बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. ऐसे में त्योहार के साथ दर्शकों को मनोरंजन का डबल डोज मिलने वाला है. राजकुमार राव, यामी गौतम और रजनीकांत जैसे सितारों की फिल्मों को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है.
October Movie Releases List

अक्टूबर में रिलीज होंगी ये फिल्में

Navratri Festival Cinema Blast: नवरात्रि का त्योहार इस बार मूवी लवर्स के लिए भी खास होने वाला है. अक्टूबर में बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक कई बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. ऐसे में त्योहार के साथ दर्शकों को मनोरंजन का डबल डोज मिलने वाला है. राजकुमार राव, यामी गौतम और रजनीकांत जैसे सितारों की फिल्मों को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है. आइए जानते हैं इस महीने सिनेमाघरों में कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होने वाली हैं.

प्रहार

    राजकुमार राव अपनी आगामी फिल्म ‘प्रहार’ में सरकारी वकील उज्ज्वल निकम की भूमिका निभाते नजर आएंगे. फिल्म में वामिका गब्बी भी अहम किरदार निभा रहा हैं.

    सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म मुंबई आतंकी हमले के आरोपी अजमल कसाब को फांसी की सजा दिलाने की कानूनी लड़ाई पर आधारित है. यह फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

    नई नवेली

      यामी गौतम की फिल्म ‘नई नवेली’ भी दर्शकों के बीच चर्चा में है. इसमें वह मोहिनी नाम की दुल्हन का किरदार निभा रही हैं, जो शादी के बाद अपने ससुराल में सभी का दिल जीत लेती है. हालांकि, कहानी में नया मोड़ तब आता है, जब परिवार का एक स्य उसकी असलियत पर सवाल उठाने लगता है.

      मेरठ के एक साधारण परिवार की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में कॉमेडी, फैंटेसी और सुपरनैचुरल का मिश्रण देखने को मिलेगा. यह फिल्म राजकुमार राव की ‘प्रहार’ को टक्कर देगी.

      जेलर 2

        साउथ सुपरस्टार रजनीकांत का फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर भी फैंस उत्साहित हैं. नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रजनीकांत एक बार फिर टाइगर मुथुवेल पांडियन के रूप में नर आएंगे.

        फिल्म में भरपूर एक्शन, दमदार डायलॉग और रोमांचक ड्रामा देखने की उम्मीद है. यह फिल्म 15 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है.

        ये भी पढ़ें-Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की रामायण को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन रिलीज होगा फर्स्ट पार्ट

        रणबाली

          रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा फिल्म ‘रणबाली’ में पहली बार शादी के बाद पर्दे पर साथ नजर आएंगे. राहुल सांकृत्यायन के निर्देशन में बनी यह पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है.

          दोनों सितारों की जोड़ी को फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यह फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

          ज़रूर पढ़ें