एमपी वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष बने शिवराज सिंह के बेटे कार्तिकेय, निर्विरोध चुने गए
कार्तिकेय सिंह चौहान
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे की राजनीति ने एंट्री से पहले एमपी के खेल प्रशासन में एंट्री हो गई है. कार्तिकेय चौहान को मध्य प्रदेश वॉलीबॉल संघ का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है. रविवार को भोपाल में हुए चुनाव के दौरान कार्तिकेय को 2026-2030 कार्यकाल के लिए अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस चुनाव में 33 जिला संघों के प्रतिनिधि शामिल हुए.
कार्तिकेय चौहान ने की घोषणा
अध्यक्ष पद संभालने के बाद कार्तिकेय चौहान ने घोषणा की है कि वे जल्द ही ‘मध्यप्रदेश वॉलीबॉल खेल नीति 2026’ का प्रारूप जारी करेंगे, जिसका मुख्य उद्देश्य खेल को प्रदेश के हर गाँव और युवा तक पहुँचाना तथा नई प्रतिभाओं को बेहतर अवसर व सुविधाएं देना है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर जिले में खेल को नई उंचाइयों तक ले जाने के लिए रोडमैप बनाया जाएगा.
विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे-कार्तिकेय चौहान
इतना ही नहीं नई प्रतिभाओं को अवसर देने के लिए, खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और जिला संघों को आर्थिक सहायता देने पर भी काम किया जाएगा. उन्होंने संघ के पदाधिकारियों, जिला संघों के प्रतिनिधियों और सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि उन पर जताए गए विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे.
डवोकेट दिलीप मालवीय ने संपन्न कराई चुनाव प्रक्रिया
ये चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी एडवोकेट दिलीप मालवीय ने संपन्न कराई. चुनाव के बाद मध्य प्रदेश वॉलीबॉल संघ की नई कार्यकारणी में अनवर खान वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विधायक अशीष शर्मा राम पांडे उपाध्यक्ष, सतीश जोशी महासचिव और विशाल शर्मा कोषाध्यक्ष चुने गए. वहीं डीआर सिंह और राजेश शुक्ला को संयुक्त सचिव बनाया गया है. नई कार्यकारणी में आशीष सिंह, भूपेन्द्र कांत, राजेन्द्र चतुर्वेदी, मेरिट खिलाड़ी श्वेता शर्मा और रीवा के कृष्णानंद शामिल हैं.
बैठक में विभिन्न आयु वर्गों की राज्य स्तरीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप आयोजित कराने की स्वीकृति दी गई. साथ ही संघ की वैधानिक स्थिति के संबंध में सदन को विस्तृत जानकारी दी गई है.
ये भी पढ़ें: Chitrakoot: शारदा देवी के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो झूरी नदी में गिरी, 2 की मौत, 4 लोग घायल