फ्लाइट में एयर होस्टेस ने MS Dhoni को सुनाया अपना दुखड़ा, ‘कैप्टन कूल’ की सलाह ने जीता दिल
एमएस धोनी से मिली एयर होस्टेस
Air Hostess Shares Her Struggle: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और ‘कैप्टन कूल’के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं. मैदान पर मुश्किल से मुश्किल परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने वाले धोनी का ऐसा ही कुछ अंदाज मैदान के बाहर फ्लाइट में देखने को मिला. जब उनकी मुलाकात इंडिगो की एयर होस्टेस ऐश्वर्या सिंह से हुई. इस दौरान ऐश्वर्या ने माही से बातचीत की और अपने काम से जुड़े मुश्किल दिन का जिक्र उनसे किया. धोनी ने भी उनकी बात ध्यान से सुनी और उन्हें एक खास सलाह दी.
फ्लाइट में एयर होस्टेस से मिले MS Dhoni
दरअसल हाल ही में भारतीय पूर्व कप्तान एमएस धोनी की मुलाकात इंडिगो की एयर होस्टेस ऐश्वर्या सिंह से हुई. ऐश्वर्या ने इस मुलाकात का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया. वीडियो में ऐश्वर्या धोनी को देखकर काफी एक्साइटेड नजर आईं और उन्हें ‘द मिथ एंड द लीजेंड’ कहती दिखीं. वीडियो में ऐश्वर्या धोनी से अपना काम का दुखड़ा सुनाती नजर आई. धोनी भी बेहद शांति से उनकी बातें सुनते हैं और उनकी परेशानी को समझने की कोशिश करते हैं.
धोनी ने दी सलाह
इसके बाद धोनी ऐश्वर्या को सलाह देते हैं कि वह काम के मुश्किल दिनों से कैसे निपटे. इस बातचीत के दौरान धोनी ने फ्लाइट से जुड़ा कुछ मजाक भी किया, जिसे सुनकर एयर होस्टेस ऐश्वर्या हंस पड़ीं. वहीं, ऐश्वर्या ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए इस मुलाकात को किसी सपने का सच होने जैसा बताया. धोनी और ऐश्वर्या की इस खास मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.
फैंस कर रहे रिएक्ट
ऐश्वर्या ने जैसे ही इंस्टा अकाउंट पर धोनी के साथ मुलाकात का वीडियो शेयर किया सोशल मीडिया यूजर्स के व्यूज और रिएक्शन आने लगे. अब तक इस वीडियो को 18 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. कई लोगों ने एयर होस्टेस को धोनी से मिलने की बधाई दी, जबकि कई लोगों ने मजाक में कहा कि वह इस मुकलात से जल रहे हैं.