Sehore: आदिवासी परिवार के घरों को तोड़ने का मामला, CM मोहन यादव ने दिए जांच के आदेश

CM Mohan Yadav Action: मध्य प्रदेश के सीहोर में 12 आदिवासी परिवारों के घर तोड़े जाने की जांच अब मध्य प्रदेश सरकार कराएगी. सीएम मोहन यादव ने कहा कि यदि किसी वरिष्ठ नेता ने कोई बात कही है तो इस मामले की जांच कराने में कोई बुराई नहीं है.
CM Mohan Yadav

सीएम मोहन यादव

CM Mohan Yadav Action: मध्य प्रदेश के सीहोर में 12 आदिवासी परिवारों के घर तोड़े जाने की जांच अब मध्य प्रदेश सरकार कराएगी. इस घटना के बारे में सीएम मोहन यादव ने जांच की बात कही. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि मामला मेरी जानकारी में आया है. इसकी जांच कराई जा रही है. अधिकारियों से रिपोर्ट मंगायी जा रही है. मैंने मुख्य सचिव को इस बारे में बता दिया है. उन्होंने आगे कहा कि यदि किसी वरिष्ठ नेता ने कोई बात कही है तो इस मामले की जांच कराने में कोई बुराई नहीं है. दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. हमारी सरकार बेहद संवेदनशील है.

जनजाति आयोग ने दिया नोटिस

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने खबर का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों से जवाब मांगा है. मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया गया है. इसके साथ ही मुख्य सचिव, DGP, वन विभाग के प्रमुख सचिव, सीहोर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक समेत संबंधित अधिकारियों से 3 दिन में जवाब मांगा है.

शिवराज सिंह चौहान ने उठाया था मुद्दा

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सीहोर जिले के कोसमी गांव में 12 आदिवासी परिवारों के घर गिराए जाने के बाद प्रभावितों से मिलने पहुंचे थे. मुलाकात के बाद उन्होंने कहा था कि लोगों के वर्षों पुराने घरों को गिरा दिया गया. कुएं को मिट्टी से पाट दिया गया. ऐसा करने वालों को माफ नहीं किया जाएगा. उन्होंने इसे जुर्म की पराकाष्ठा बताया था. इसके साथ आवश्यक कार्रवाई की बात कही थी और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को इस बारे में जानकारी दी थी.

ये भी पढ़ें: MP के पूर्व मंत्री ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल, राष्ट्रपति ने 6 राज्यों में किए बदलाव

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, वन विकास निगम ने रविवार (11 अक्टूबर) को कोसमी गांव के 12 आदिवासी परिवारों के घरों को तोड़ दिया था. जानकारी के मुताबिक संबंधित जमीन राज्य वन विकास निगम को आवंटित की गई थी.उस समय अतिक्रमण नहीं था. इस जमीन पर प्लांटेशन किया गया. कुछ आदिवासी परिवारों ने साल 2022 में प्लांटेशन को नष्ट कर खेती करना शुरू कर दिया. इसके बाद उन्हें नोटिस दिया गया. इसके बाद घरों को हटाने की कार्रवाई की गई.

ज़रूर पढ़ें