केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन ने मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दिया, PM मोदी को पत्र लिखकर बताई वजह

L murugan resignation: मोदी सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने इस्तीफे की पेशकश की है.
L Murugan

एल. मुरुगन

L murugan resignation: मोदी सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने इस्तीफे की पेशकश की है. उन्‍होंने पीएम मोदी को जो पत्र लिखा है उसमें कहा कि वह अब अपने प्रदेश में रहकर जमीनी स्तर पर कार्य करना चाहते हैं. बता दें कि एल. मुरुगन मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं.

मुरुगन इस समय मोदी मंत्रिमंडल में डेयरी मंत्रालय का काम देख रहे थे. उन्‍होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एख्स की पोस्ट में लिखा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत माता और तमिलनाडु की सेवा करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है.

आगे कहा कि दिहाड़ी मजदूरों के बेटे होने से लेकर माननीय प्रधानमंत्री श्री जी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिपरिषद में सेवा करने तक का सफर मेरे जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य रहा हैं. हालांकि अब मैं वापस जमीन पर लौटना चाहता हूं. अब मैं अपने प्रदेश में कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा होना चाहता हूं. मैं अब साल 2029 के लोकसभा चुनावों से पहले अपने तमिलनाडु में बीजेपी को मजबूत करने के लिए काम करूंगा. 

कौन हैं एल. मुरुगन

एल. मुरुगन की पहचान बीजेपी के सीनियर नेताओं के तौर पर होती है. वह साल 2021 से जून 2024 तक मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं. इसके अलावा 2017 से 2020 तक राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) के उपाध्यक्ष के तौर पर भी काम किया है. राजनीति में आने से पहले उन्होंने करीब 15 साल तक वकालत की और मद्रास हाई कोर्ट में भारत सरकार के स्थायी वकील के रूप में भी काम किया.

तमिलनाडु के रहने वाले मुरुगन मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं. उनका कार्यकाल अप्रैल 2030 तक था. अगर उनका इस्‍तीफा मंजूर होता है तो मध्‍य प्रदेश की एक राज्‍यसभा सीट खाली हो जाएगी.

ये भी पढ़ें:‘ज्ञानेश कुमार का इस्‍तीफा ही हमारा असली मिशन…’, इंडिया गठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल

ज़रूर पढ़ें