CG News: सारंगढ़ में बदले भाजपा मंडल अध्यक्ष, निखिल बानी को मिली नई जिम्मेदारी

CG News: भारतीय जनता पार्टी ने सारंगढ़ मंडल अध्यक्ष के पद पर बदलाव करते हुए निखिल बानी को भाजपा मंडल अध्‍यक्ष की नई जिम्मेदारी सौंपी है.
Nikhil Bani becomes BJP Mandal President in Sarangarh.

निखिल बानी बने सारंगढ़ में भाजपा मंडल अध्यक्ष

CG News: नगरपालिका सारंगढ़ के चुनाव से पहले संगठन में बड़ा बदलाव किया है. भारतीय जनता पार्टी ने सारंगढ़ मंडल अध्यक्ष के पद पर बदलाव करते हुए निखिल बानी को भाजपा मंडल अध्‍यक्ष की नई जिम्मेदारी सौंपी है. भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय की ओर से 14 अक्टूबर 2026 को जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार, निखिल बानी को तत्काल प्रभाव से सारंगढ़ मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देशानुसार प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मार्कण्डेय के हस्ताक्षर हैं हुई है और निखिल बानी को मंडल अध्यक्ष बनाया गया.

जय कुमार बानी संभाल रहे थे पहले जिम्मेदारी

बात दें कि इससे पहले जय कुमार बानी सारंगढ़ मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. अब संगठन ने उनकी जगह निखिल बानी को यह दायित्व सौंपा है. सारंगढ़ में आगामी दिसंबर में नगरपालिका चुनाव है. ऐसे मे नगर मण्डल अध्यक्ष को बदल दिया गया है.

संगठनात्मक बदलाव को माना जा रहा महत्वपूर्ण

भाजपा के इस संगठनात्मक बदलाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. चुनाव से पहले मंडल अध्यक्ष बदले जाने के बाद स्थानीय भाजपा संगठन की आगामी रणनीति और चुनावी तैयारियों पर लोगों की नजर रहेगी.

बहरहाल भाजपा सारंगढ़ मंडल के नए अध्यक्ष नियुक्ति के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं में कितना उत्साह आता है. यह भविष्य के गर्भ में है किंतु भाजपा अनुशासन और निर्णय क्षमता में का मजबूत उदहारण है. यह पत्र दर्शाता है की भाजपा में अनुशासनहीनता बर्दास्त नहीं की जाती है.

ये भी पढे़ं- CM विष्णुदेव साय ने कर्मवीर सिंह से की मुलाकात, 11 अक्टूबर से संभालेंगे BJP प्रदेश महामंत्री का कार्यभार

ज़रूर पढ़ें