चौथे टी20 में भारत की हार का सबसे बड़ा विलेन कौन? कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कहां हो गई गलती

Shreyas Iyer Reveals Mistakes: वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में टीम इंडिया को 24 रन से हार का सामना करना पड़ा. मैच के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम की हार की वजह बताई.
Shreyas Iyer

श्रेयस अय्यर

Shreyas Iyer Reveals Mistakes: वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में टीम इंडिया को 24 रन से हार का सामना करना पड़ा. इस परिणाम के बाद सीरीज 2-2 की बराबरी पर आ गई है. मैच के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम की हार की वजह बताई है. उन्होंने गेंदबाजों पर इस हार का ठीकरा फोड़ा है. अय्यर के मुताबिक गेंदबाजों की लाइन और लेंथ के कारण टीम को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा.

श्रेयस अय्यर ने किसे बताया हार का जिम्मेदार

हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मैच के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने भारत की हार की वजह बताई. अय्यर ने कहा, ‘इसकी शुरुआत बॉलिंग से हुई. मुझे लगता है कि हम अपनी लाइन और लेंथ को सही से लागू नहीं कर पाए. अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अय्यर ने कहा 250 रन का पीछा करते समय आपको एक रणनीति को तय करके उसके साथ आगे बढ़ना होता है. इसलिए चेज करते समय हमारी अप्रोच तो अच्छी थी, लेकिन बदकिस्मती से गेंदबाजी के दौरान हम अपनी योजनाओं को सही से लागू नहीं कर पाए और यहीं हम पिछड़ गए.’

यह भी पढ़ें: अर्शदीप सिंह की इंजरी पर सामने आया बड़ा अपडेट, संजू सैमसन ने बताया तेज गेंदबाज का हाल

महंगे साबित हुए भारतीय गेंदबाज

इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए. चौथे टी20 मैच में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने 13 की औसत से रन लुटाए. तेज गेंदबाज मयंक यादव और अर्शदीप सिंह ने 4-4 ओवर में 52-52 रन लुटा दिए, जबकि प्रिंस यादव ने 4 ओवर में 36 रन खर्च किए. वहीं, अक्सर पटेल ने 4 ओवर में 45 रन लुटाए. भारतीय गेंदबाज मुकाबले में विकेट के लिए लगातार संघर्ष करते नजर आ रहे थे. वह इस मैच में सिर्फ 3 ही विकेट ले सके.

विंडीज के गेंदबाजों की तारीफ

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान जब अभिषेक से पूछा गया कि क्या शुरुआती ओवरों में अभिषेक शर्मा को स्ट्राइक न मिलना भारत की धीमी शुरुआत की वजह बना? इसके जवाब देते हुए अय्यर ने कहा, ‘ऐसा बिल्कुल नहीं है, हम उस वक्त भी 12 रन प्रति ओवर की औसत से रन बना रहे थे. बात सिर्फ इतनी थी की उनके गेंदबाजों ने अपनी योजनाओं को सही तरीके से लागू किया. पिच से भी गेंद थोड़ा रुककर और उछाल के साथ आ रही थी, जिसका फायदा उनके गेंदबाजों ने बखूबी उठाया.

ज़रूर पढ़ें